{"_id":"698e34a1accb2d1b31092dd9","slug":"pregnant-woman-dies-quack-accused-of-negligence-naini-news-c-417-1-sald1007-3483-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गर्भवती की मौत, झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गर्भवती की मौत, झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप
Fri, 13 Feb 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के आटा गांव में मृतक गर्भवती अंगूरा देवी की फाइल फोटो।
क्षेत्र के नरई गांव स्थित निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 22 वर्षीय गर्भवती अंगूरा की मौत के बाद मायके में कोहराम मच गया। परिजन आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी, आर्थिक मुआवजा और अवैध क्लीनिक बंद करने की मांग पर 18 घंटे तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजने पर अड़े रहे।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के आटा गांव निवासी बर्फीलाल उर्फ संजय कुमार बिंद की पुत्री अंगूरा की शादी दो वर्ष पहले झांसी जनपद के ललितपुर गांव निवासी राजाराम बिंद से हुआ था। अंगूरा तीन माह से मायके में रह रही थी।
बुधवार शाम वह मां को बताकर नरई गांव स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि क्लीनिक संचालिका कथित डॉक्टर मीरा पटेल, उनके पति सुखदेव पटेल, पुत्री दीपशिखा पटेल और दामाद सुभाष चंद्र पटेल की लापरवाही के कारण अंगूरा की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन जब क्लीनिक पहुंचे तो चारों आरोपी फरार थे। गुस्साए परिजन शव को घर ले आए और आरोपी चिकित्सकों की गिरफ्तारी, आठ माह की बेटी के लिए मुआवजा तथा अवैध क्लीनिक बंद करने की मांग पर अड़े रहे। बृहस्पतिवार दोपहर तक पुलिस के समझाने पर भी परिजन नहीं माने।
इसके बाद एसीपी फूलपुर विवेक यादव मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया। आश्वासन मिलने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने क्लीनिक संचालिका गीता पटेल, उनके पति, पुत्री और दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।