फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Praygaraj became up's solar energy hub

यूपी में सोलर पॉवर का नया हब बना प्रयागराज

Sun, 21 Jul 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Praygaraj became up's solar energy hub
प्रयागराज। पॉवर कारपोरेशन के ग्रिड से अगर एक यूनिट भी बिजली न मिले तो भी प्रयागराज की साठ लाख की आबादी की बस्तियों में बल्व जलाए जा सकते हैं। टीवी, फ्रिज, एसी-कूलर और ट्यूबवेल बंद नहीं होंगे। यह सब संभव होगा सस्ते दर पर मिलने वाली सौर ऊर्जा से। जिले में एक दिन में जितनी बिजली की खपत होगी, उतनी सौर ऊर्जा का उत्पादन अगले वर्ष तक शुरू हो जाएगा। मेजा के कोसड़ाकला गांव में तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार यूपी के पहले सोलर पार्क के पूरी क्षमता से काम करने के बाद यह उम्मीद जगी है। ददरा कला (मिर्जापुर)में स्थापित एक पार्क को मिलाकर कुल सात सोलर पार्क से यूपीपीसीएल ने 2.40 रुपये प्रति यूनिट सस्ते दर पर बिजली खरीदने का करार किया है। इसी के साथ प्रयागराज यूपी में सौर ऊर्जा का नया हब बन गया है।
विज्ञापन

सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में 50 मेगावाट क्षमता का यूपी का पहला सोलर पार्क मेजा के कोसड़ाकला गांव में यूपीपीसीएल के ग्रिड से जोड़ा जा चुका है। मेसर्स रतन सोलर-2 कंपनी की ओर से संचालित इस पार्क चार लाख यूनिट बिजली प्रतिदिन 132 केवी क्षमता वाले मेजा उपकेंद्र को दी जा रही है। इसी तरह ददरा कला (मिर्जापुर) में भी 75 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क फ्रांसीसी कंपनी की ओर से चालू कर लिया गया है। जिगना उपकेंद्र से इसे सोलर एनर्जी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस पार्क से ग्रिड को 60 मेटगावाट बिजली प्रतिदिन मिल रही है। लालगंज में भी 40 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क से 26 मेगावाट सोलर एनर्जी मेहरौनी द्वितीय उपकेंद्र को दी जा रही है। शंकरगढ़ के मेहरौनी प्रथम, बारा और मांडा में 40-40 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क स्थापित किए गए हैं। इन पार्कों से अभी पूरी क्षमता से उत्पादन नहीं हो रहा है, लेकिन ग्रिडों को कहीं से 13 तो कहीं से पांच मेगावाट सोलर एनर्जी की आपूर्ति की जा रही है। इसी तरह नैनी में ईसीएस सोलर की ओर से पांच मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क लगाया गया है। यहां से भी तीन मेगावाट सौर ऊर्जा प्रतिदिन ग्रिड को दी जा रही है। नेडा और यूपीपीसीएल के अफसर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में इस तरक्की को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि इसी तरह प्रोत्साहन मिलता रहा तो प्रयागराज आने वाले समय में सोलर एनर्जी का बड़ा केंद्र बन जाएगा।
विज्ञापन

सोलर पार्क लगाने के लिए नेडा की ओर से प्रतिमेगावाट क्षमता पर 30 लाख रुपये सब्सिडी दी जा रही है। भूमि की रजिस्ट्री में स्टांप ड्यूटी में छूट के साथ ही ग्रिड की सुविधा और बिजली खरीदने की पूरी गारंटी भी है। -राजमणि पांडेय, परियोजनाधिकारी नेडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोर एनर्जी के क्षेत्र में हाल के दिनों में प्रयागराज में बड़ी सफललता हासिल हुई है। फिलहाल पावर कारपोरेशन की ट्रांसमिशन लाइन पर इस जिले से 147 मेगावाट सोलर एनर्जी की आपूर्ति शुरू हो गई है। -आरके सिन्हा, मुख्य अभियंता- ट्रांसमिशन प्रयागराज।

70-70 मेगावाट क्षमता के दो नए सोलर पार्कों को मंजूरी
नेडा ने वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रयागराज में दो नए सोलर पार्कों की स्थापना को मंजूरी दी है। यह जानकारी नेडा के सीनियर प्रोजेक्ट अफसर आरपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 70-70 मेगावाट क्षमता के दो नए सोलर पार्क लगाए जाएंगे। इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन दो नए पार्कों की स्थापना के साथ आने वाले वर्षों में चार सौ मेगावाट प्रतिदिन सोलर एनर्जी का उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed