{"_id":"5eb59e818ebc3e906d3ce285","slug":"prayagrajcoronaupdate-report-of-both-corona-positive-youths-of-shankargarh-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"PrayagrajCoronaUpdate: शंकरगढ़ के दोनों कोरोना पॉजिटिव युवकों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PrayagrajCoronaUpdate: शंकरगढ़ के दोनों कोरोना पॉजिटिव युवकों की रिपोर्ट निगेटिव
Fri, 08 May 2020 11:31 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 May 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राहत की खबर है। शंकरगढ़ के कपारी गांव के दोनों कोरोना पॉजिटिव युवकों की तीसरी बार कराई गई जांच की रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई है। वहीं तेलियरगंज के शंकरघाट निवासी संक्रमित युवक की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है, हालांकि दो दिन पहले उसकी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उधर, एसआरएन में भर्ती प्रतापगढ़ की महिला की दूसरी जांच रिपोर्ट में कोरोना के लक्षण अब भी मिले हैं। इसके अलावा कोटवा बनी अस्पताल में शुक्रवार को फतेहपुर से लाए गए एक कोरोना पॉजिटिव युवक को भर्ती भी किया गया है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने बताया कि शंकरगढ़ के कपारी गांव के दोनों युवकों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को तीसरी बार स्वाब सैंपल भेजा था, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके पहले दोनों युवकों के दूसरी बार भेजे गए सैंपल में एक युवक की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि दूसरे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
दोनों युवक कोटवां-बनी कोविड-19 लेवल-1 अस्पताल में 24 अप्रैल से भर्ती हैं। वहां के नोडल इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि अभी दोनों की 48 घंटे बाद फिर से जांच कराई जाएगी। अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो दोनों की अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी। उधर, 24 अप्रैल से ही भर्ती तेलियरगंज शंकरघाट के युवक की पांच मई को कराई गई जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसका तीसरी बार स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एसआरएन में भर्ती प्रतापगढ़ की महिला की जांच दूसरी बार कराई गई थी। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई, जो पॉजिटिव है। बताया कि 48 घंटे बाद महिला की जांच दोबारा जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं फतेहपुर से भी एक कोरोना पॉजिटिव युवक को कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल लाया गया है, जबकि देर रात तक दूसरे मरीज के भी आने की बात कही जा रही है। इसके बाद लेवल-1 अस्पताल में कोरोना मरीजों की संख्या 14 पहुंच गई है। इसमें 10 प्रयागराज के, तीन प्रतापगढ़ के और एक फतेहपुर का शामिल है। प्रयागराज में कोरोना के कुल 17 केस हैं। इसमें एक की मौत हो गई है, जबकि एक पूर्णता स्वस्थ होकर जा चुका है, 15 मामले एक्टिव हैं।