फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Zila Panchayat President election notification issued, BJP did not open the cards

प्रयागराज : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी, भाजपा ने नहीं खोले पत्ते

Wed, 16 Jun 2021 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Jun 2021 10:26 PM IST
सार

चुनाव का कार्यक्रम
नामांकन       -    26 जून दिन में 11 से तीन बजे के बीच
जांच            -    26 जून को दिन में तीन बजे से
नाम वापसी        -  29 जून को दिन में 11 से तीन बजे के बीच
मतदान            -  तीन जुलाई को दिन में 11 से तीन बजे तक
मतगणना        -   तीन जुलाई को तीन बजे के बाद
 

विज्ञापन
Prayagraj: Zila Panchayat President election notification issued, BJP did not open the cards
prayagraj news : जिला पंचायत प्रयागराज। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए डीएम संजय कुमार खत्री ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी। चुनाव की प्रक्रिया 26 जून को शुरू होगी। वहीं मतदान तीन जुलाई को होगा। उसी दिन परिणाम आने की उम्मीद है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव का कार्यक्रम मंगलवार को ही जारी कर दिया गया था। इसी क्रम में डीएम ने अधिसूचना जारी की। जिले में कुल 84 जिला पंचायत सदस्य हैं। सभी निर्वाचित सदस्यों की सूची भी बुधवार को फाइनल कर चस्पा कर दी गई। सूची कलक्ट्रेट के अलावा जिला पंचायत भवन तथा अन्य संबंधित कार्यालय पर लगाई गई है। इसके अलावा डाक के माध्यम से भी सदस्यों को चुनाव से अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन

Prayagraj: Zila Panchayat President election notification issued, BJP did not open the cards
bjp logo

भाजपा ने नहीं खोले पत्ते, खींचतान जारी
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है लेकिन भाजपा में समर्थित उम्मीदवार का नाम अभी तय नहीं हो पाया है। हालांकि एक दावेदार का नाम फाइनल माना जा रहा है। उन्होंने प्रचार भी शुरू कर दिया है लेकिन एक अन्य दावेदार भी पार्टी के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि दावेदारों के नाम के साथ रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी गई है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही समर्थित उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Zila Panchayat President election notification issued, BJP did not open the cards
prayagraj news : जिला पंचायत कार्यालय, प्रयागराज। - फोटो : prayagraj
किसी का ‘बाबूजी’ तो किसी का ‘दीदी’ के पास है प्रमाण पत्र
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में तरह-तरह के खेल सामने आ रहे हैं। कई सदस्यों के पास उनके निर्वाचन का प्रमाण पत्र ही नहीं है। किसी का प्रमाण पत्र ‘बाबूजी’ के पास है तो किसी का ‘दीदी’ ने ले लिया है। इससे दावेदारों की भी चुनौती बढ़ गई है। अब उनके सामने सदस्य के अलावा उनके राजनीतिक आकाओं को भी मनाने की चुनौती है।

जिला पंचायत चुनाव से पहले कई सदस्यों को बाहर के टूर पर जाना पड़ सकता है। वे सीधे मतदान के दिन लौटेंगे। उन्होंने इस आशय का शपथ पत्र भी बनवा लिया है। ताकि, उन्हें किसी तरह के विवाद का सामना न करना पड़े। इसी तरह से दबाव बनाने के लिए कई सदस्यों के प्रमाण पत्र भी ले लिए गए हैं। बुधवार को सदस्यों से संपर्क करने के लिए निकले एक दावेदार को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा। दो सदस्य ने बताया कि उनका प्रमाण पत्र ‘बाबूजी’ के पास है और उनका निर्देश ही उन्हें मान्य होगा। इसी तरह से एक सदस्य ने कहा कि प्रमाण पत्र ‘दीदी’ के पास है। जिला पंचायत चुनाव से लंबे समय से जुड़े रहे एक नेता ने बताया कि सदस्य पर दबाव बनाने के लिए प्रमाण पत्र रखवा लिए जाते हैं। यदि दूसरे पाले में जाने की आशंका है तो उसका प्रमाण पत्र रखकर घर बैठने के लिए दबाव बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed