{"_id":"66f7dd4426dbd6481e0a19ad","slug":"prayagraj-weather-roads-turned-into-lakes-due-to-heavy-rains-people-struggled-with-traffic-jams-for-hours-on-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Weather : झमाझम बारिश से झील में तब्दील हुई सड़कें, कई सड़कों पर घंटों जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Weather : झमाझम बारिश से झील में तब्दील हुई सड़कें, कई सड़कों पर घंटों जाम से जूझे लोग
Sat, 28 Sep 2024 04:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:11 PM IST
सार
दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है। शुक्रवार को भी जमकर बारिश हुई थी। शनिवार को दोपहर बाद शुरू हुई बरसात ने सड़कों को झील में तब्दील कर दिया। करीब दो घंटे तक मूसलाधारबारिश के चलते आवागमन कई इलाकों में बाधित रहा।
विज्ञापन
हाईकोर्ट पानी टंकी चौराहे के पास बारिश के चलते जलभराव हो गया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शहर में शनिवार को हुई झमाझम बारिश के चलते कई सड़कें और मुहल्ले जलमग्न हो गए। दारागंज, कटरा, जानसेनगंज, चौक, राजापुर सहित कई मुहल्लों में निचले इलाकों में स्थित घरों में पानी भर गया। हाईकोर्ट पानी की टंकी, लीडर रोड, लूकरगंज, चकिया, मेडिकल चौराहा, अलोपीबाग आदि जगहों पर सड़कों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में लोग घंटों जूझते रहे।
विज्ञापन
दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है। शुक्रवार को भी जमकर बारिश हुई थी। शनिवार को दोपहर बाद शुरू हुई बरसात ने सड़कों को झील में तब्दील कर दिया। करीब दो घंटे तक मूसलाधारबारिश के चलते आवागमन कई इलाकों में बाधित रहा। सिविल लाइंस से पुराने शहर चौक घंटाघर, जानसेनगंज को जोड़ने वाले निरंजन डॉट पुल के नीचे पानी भर जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां पर आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन