फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Weather : आफत की बारिश में चार की माैत, बढ़-घट रहा गंगा का जलस्तर, यमुना स्थिर

Thu, 17 Jul 2025 11:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 11:16 AM IST
सार

शहर और आसपास के क्षेत्र में बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तक जारी रही। इस दाैरान जगह-जगह पेड़, कच्चे मकान और बिजली के पोल गिरने से चार लोगों की जान चली गई। माैसम विभाग के अनुसार 91 एमएम से अधिक बारिश रिकाॅर्ड की गई।

विज्ञापन
Prayagraj Weather: It is raining continuously in the district since morning
प्रयागराज में जमकर हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

शहर और आसपास के क्षेत्र में बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तक जारी रही। इस दाैरान जगह-जगह पेड़, कच्चे मकान और बिजली के पोल गिरने से चार लोगों की जान चली गई। माैसम विभाग के अनुसार 91 एमएम से अधिक बारिश रिकाॅर्ड की गई। दूसरी ओर दिन में गंगा का जलस्तर घटता बढ़ता रहा, जबकि यमुना का जलस्तर स्थिर रहा। देर शाम फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.43 और नैनी में यमुना का जलस्तर 81.12 रिकाॅर्ड किया गया।



प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सादियाबाद चाैराहे के पास बृहस्पतिवार की सुबह झमाझम बारिश के बीच सिंचाई विभाग के चौकीदार अजय कुमार सिंह (52) के ऊपर पेड़ की डाल गिर गई। इससे उनकी माैके पर ही माैत हो गई। घटना के वक्त वे स्कूटी से छोटा बघाड़ा स्थित कार्यालय जा रहे थे।

दूसरी ओर प्रयागराज के मांडा क्षेत्र स्थित चिलबिला गांव में अत्यधिक बारिश से कच्चा मकान गिर गया। मलबे के नीचे दबने से प्रिया यादव (19) की मौत हो गई, जबकि पिता कमलाशंकर का पैर टूट गया। प्रिया गांव स्थित निजी कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा थी। वहीं हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उस्मापुर गांव में नीम का पेड़ गिरने से चपेट में पूर्व प्रधान श्याम लाल यादव (70) की माैत हो गई।

इसके अलावा काैशाम्बी जिले के सरायअकिल कोतवाली के बिगहरा उस्मानपुर गांव में बारिश के दाैरान खेत में घास काट रही बुजुर्ग रन्नू देवी (60) पर बिजली का केबल टूटकर गिर गया। हादसे में करंट लगने से उनकी मौत हो गई। अलग-अलग क्षेत्रों में पेड़ गिरने से जहां आवागमन बाधित हुआ, वहीं बिजली के पोल धराशायी होने से बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। इससे कई क्षेत्रों में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। प्रयागराज के जसरा विकासखंड अंतर्गत टिकरी तालुका कंजासा में नहर टूटने से गांव में पानी भर गया।

Prayagraj Weather: It is raining continuously in the district since morning
प्रयागराज में जमकर बारिश हुई। कई मुहल्लों में घरों में पानी भर गया। - फोटो : अमर उजाला।

36 घंटे में 91 मिमी हुई बारिश, 60 किमी की रफ्तार से चली हवा

तेज हवाओं के साथ बृहस्पतिवार को पूरे दिन हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया। सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक 29 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि, 36 घंटे में 91.375 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस दौरान 60 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलीं। पिछले साल जुलाई महीने में 118.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में इस वर्ष सामान्य से 46 फीसदी अधिक बारिश हुई है। बृहस्पतिवार को सुबह से शुरू हुई बारिश पूरे दिन होती रही। लगातार बारिश से बुधवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में हवा का दबाव कम होने का असर बिहार और उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला। प्रयागराज में अगले दो दिन तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Prayagraj Weather: It is raining continuously in the district since morning
बारिश के चलते प्रयागराज में कई पेड़ धराशायी हो गए। - फोटो : अमर उजाला।

संगम पर कई नाव लापता

बुधवार देर रात से शुरू हुई मानसूनी बारिश बृहस्पतिवार को पूरे दिन हुई। सुबह तेज आंधी के साथ हुई बरसात से कई पेड़ धराशायी हो गए। संगम पर अफरातफरी मची रही। तेज आंधी तूफान के साथ हुई बरसात में कई नावें गंगा और यमुना में पलट गईं। कई नाव तेज आंधी से लापता हो गईं। नाविकों में चीख पुकार मची रही। वह अपनी नावों को रस्सी से बांधते नजर आए। इसी तरह शहर के सिविल लाइंस, कटरा, ममफोर्डगंज सहित कई इलाकों में मुहल्ले झील में तब्दील हो गए और कई पेड़ धराशायी होने से यातायात बाधित रहा। लोगों की माने तो तेज आंधी के साथ बरसात कई साल बाद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Weather: It is raining continuously in the district since morning
बारिश के चलते प्रयागराज में कई पेड़ धराशायी हो गए। - फोटो : अमर उजाला।

बारिश के चलते प्रयागराज में कई पेड़ धराशायी हो गए। इससे आवागमन प्रभावित रहा। लोगों को दूसरे मार्गों से होकर जाना पड़ा। इससे कई सड़कों पर शाम तक जाम लगा रहा। 


विज्ञापन
Prayagraj Weather: It is raining continuously in the district since morning
भारी बारिश के कारण निरंजन डॉट पुल के नीचे पानी भर गया। - फोटो : अमर उजाला।

भारी बारिश के कारण निरंजन डॉट पुल के नीचे पानी भर गया। इससे सिविल लाइंस से पुराने शहर जानसेनगंज इलाके का संपर्क टूट गया। लोग कमर तक पानी में होकर गुजरते रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed