फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj News :पहाड़ों में बादल फटने से सहमे कछारी इलाकों के बाशिंदे, श्री बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंचा पानी

Sun, 13 Jul 2025 06:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 06:50 PM IST
सार

शहर से देहात तक हो रही बारिश और गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के बीच पहाड़ों में बादल फटने से प्रयागराज के कछारी इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी करने के बाद कछारी इलाकों में बसे लोगों की चिंता गहराने लगी है। 
 
विज्ञापन
Prayagraj News: Residents of Kachhari areas scared due to cloudburst in the mountains
संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी मंदिर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। - फोटो : अमर उजाला।

शहर से देहात तक हो रही बारिश और गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के बीच पहाड़ों में बादल फटने से प्रयागराज के कछारी इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी करने के बाद कछारी इलाकों में बसे लोगों की चिंता गहराने लगी है। 

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश जारी है। इसकी वजह से केन, बेतवा आदि नदियां उफान पर हैं। इससे यमुना नदी के जलस्तर में तेज से बढ़ोतरी की आशंका है। प्रयागराज में शनिवार शाम को इसका असर भी दिखने लगा। शाम को यमुना नदी में बढ़ोतरी एक सेमी प्रति घंटा दर्ज की गई हालांकि बीते रोज की अपेक्षा रफ्तार कुछ धीमी रही। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.32 मीटर पहुंच गया है। उधर, नैनी में यमुना नदी का जल स्तर भी 78.83 मीटर से ऊपर चला गया है। सिंचाई विभाग के अफसरों के अनुसार, जलस्तर 79.50 मीटर से ऊपर जाने पर एसटीपी का गेट बंद करना पड़ेगा। अन्यथा, नदियों का पानी शहर में घुसने लगेगा।

Prayagraj News: Residents of Kachhari areas scared due to cloudburst in the mountains
प्रयागराज में बाढ़ का दृश्य। कुछ महीने पहले कुछ इस तरह नजारा था और आज की स्थित यह है। - फोटो : अमर उजाला।

4 माह पहले जहां विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ का मेला बसा हुआ था आज वहां सिर्फ बाढ़ का पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।

Prayagraj News: Residents of Kachhari areas scared due to cloudburst in the mountains
गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं घुटने भर पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं घुटने भर पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj News: Residents of Kachhari areas scared due to cloudburst in the mountains
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
Prayagraj News: Residents of Kachhari areas scared due to cloudburst in the mountains
गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से संगम का पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। - फोटो : अमर उजाला।
गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से संगम का पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed