फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Weather: Fire rained from the sky, people remained hidden in their homes

Prayagraj Weather : आसमान से बरसी आग, घरों में दुबके रहे लोग, गर्मी का सितम जारी

Sat, 17 May 2025 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 May 2025 04:58 PM IST
सार

तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर 12 बजे के पहले ही आसमान से आग बरसने लगती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो शुक्रवार के मुकाबले 5 सेंटीग्रेट कम रहा।

विज्ञापन
Prayagraj Weather: Fire rained from the sky, people remained hidden in their homes
गर्मी से लोगों का हाल बेहाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर 12 बजे के पहले ही आसमान से आग बरसने लगती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो शुक्रवार के मुकाबले 5 सेंटीग्रेट कम रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ रात में भी चल रहीं गर्म हवाएं लोगों को चैन नहीं ले दे रही हैं। गर्मी के सितम के चलते शुक्रवार को आठ लोग लू की चपेट में आ गए। हालांकि, इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 20, 22 और 23 मई को बारिश की संभावना जताई है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को को हीटवेव की वजह से आधा दर्जन से अधिक मरीज स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल और एक मरीज मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया। इन मरीजों को सिर चकराने, गला सूखने, मिचली, पेट दर्द और बुखार की शिकायत थी। दूसरी तरफ तेज धूप व गर्मी की वजह से दोपहर एक बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। पुराने शहर की चहल पहल शाम चार बजे के बाद देखने को मिली। वहीं, हीटवेव को देखते हुए कॉल्विन अस्पताल में अगल से दो विशेषज्ञ चिकित्सकाें की टीम का गठन किया गया है, जो दिन के साथ रात में भी वार्डों का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed