Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Was there anyone else with the four brothers? Police are investigating.

Prayagraj : कहीं चारों भाइयों के साथ कोई और तो नहीं था... पुलिस कर रही जांच

Fri, 16 Jan 2026 05:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jan 2026 05:56 PM IST
सार

पूरामुफ्ती क्षेत्र के सल्लाहपुर के पास कुसुवा गांव में चार भाइयों की मौत रहस्य बन गई है। एक तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इनकी मौत पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई है, वहीं दूसरी तरफ परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Prayagraj: Was there anyone else with the four brothers? Police are investigating.
पुरामुफ्ती इलाके के सल्लाहपुर में तालाब में चार बच्चों के डूबने के बाद खोजी कुत्ते को लेकर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूरामुफ्ती क्षेत्र के सल्लाहपुर के पास कुसुवा गांव में चार भाइयों की मौत रहस्य बन गई है। एक तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इनकी मौत पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई है, वहीं दूसरी तरफ परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस की जांच भी दो सवालों के इर्द-गिर्द घूम रही है।

विज्ञापन


आशंका है कि या तो इन भइयों में से कोई एक नहाने के लिए तालाब में उतरा और डूबने लगा। बचाने के लिए अन्य तीनों भाई तालाब में उतरे और वे भी सभी डूब गए। वहीं, दूसरी आशंका यह है कि इन चारों के साथ कोई और भी मौजूद था जिसने खेल-खेल में तालाब में डुबकी लगाई और मृतकों को डूबता देख मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस इन दोनों सवालों की गुत्थी सुलझाने में जुटी है लेकिन घटना के दूसरे दिन भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस की एक टीम ने बृहस्पतिवार को भी चारों भाइयों के परिजनों से पूछताछ की। परिजन सिर्फ संदेह जताते रहे कि उनके बेटों की किसी ने हत्या की है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई है लेकिन ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है जिससे हत्या की बात सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई सबूत एकत्र किए थे। पुलिस फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारों भाइयों के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। यह तथ्य इस ओर इशारा कर रहा है कि चारों की हत्या नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि परिजनों ने पूछताछ में सिर्फ हत्या की आशंका जताई है लेकिन उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed