फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Eye on family rivalry to nomadic gangs

Prayagraj: पारिवारिक रंजिश से लेकर घुमंतू गिरोहों पर भी नजर

Fri, 08 May 2020 01:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 May 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Eye on family rivalry to nomadic gangs
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मांडा के आंधी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड की जांच पड़ताल में पुलिस सुबह से रात तक लगी रही लेकिन इसकी वजह सामने नहीं आ सकी। जांच के दौरान कुछ छोटे-मोटे विवादों का तो पता चला है लेकिन कोई ठोस वजह सामने नहीं आई । पुलिस का कहना है कि पारिवारिक रंजिश के साथ ही कई अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने पूछताछ शुरू की तो परिजन हत्या की कोई ठोस वजह नहीं बता सके। हालांकि उन्होंने कुछ विवादों के बाबत जानकारी जरूर दी। बताया कि नंदलाल की छोटी बहू यानी कमलेश की पत्नी आरती, यहीं रहती थी। लेकिन चार दिन पहले वह नाराज होकर मायके चली गई। इसके अगले ही दिन आरती के भाइयों ने आकर नंदलाल व उसकी पत्नी को धमकाया था। कहा था कि बहन की बेइज्जती का बदला वह लेकर रहेंगे। उधर, ग्राम समाज की एक जमीन को लेकर भी नंदलाल का गांव के कुछ लोगों से विवाद होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा गांव के ही एक व्यक्ति से मकान को लेकर भी उसका काफी वक्त पहले झगड़ा होने की बात सामने आई है।  

विज्ञापन

Prayagraj: Eye on family rivalry to nomadic gangs
prayagraj news - फोटो : prayagraj
पारिवारिक रंजिश के अलावा पुलिस की नजर घुमंतू गिरोहों पर भी है। दरअसल, जिले में पूर्व में ऐसे कई जघन्य हत्याकांड की वारदातें हो चुकी हैं जिनमें घुमंतू गिरोहों का हाथ होने का खुलासा हुआ। ऐसे में पुलिस इस बिंदु को भी ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। उधर, क्राइम ब्रांच की एक टीम ने कुछ स्थानीय बदमाशों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नशे की हालत में कहीं सुनसान में घर देख स्थानीय बदमाशों ने तो वारदात अंजाम नहीं दी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कोई युवक किशोरी पर गलत निगाह तो नहीं रखता था। फिलहाल पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी का कहना है कि हर संभावित बिंदु को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। कई स्थानीय बदमाशों से भी पूछताछ की गई है। मृतक के बहू के मायकेवालों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। 

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ तीनों शवों का अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को शाम छह बजे के करीब नरवर चौकठा गंगाघाट पर ले जाया गया। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। तीनों शवों को एक ही चिता पर रखकर बड़े बेटे रामबहादुर ने मुखाग्नि दी। एक साथ तीन चिताएं देेख वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। अपनों को मुखाग्नि देते वक्त रामबहादुर भी फूट-फूटकर रोता रहा। उसकी हालत देख ग्रामीण भी अपने आंसू रोक नहीं सके। सुरक्षा के दृष्टि से वहां मांडा व मेजा के साथ ही  कई अन्य थानों की फोर्स भी बुला ली गई थी और घाट को अंतिम संस्कार होने तक छावनी में तब्दील रखा गया। एसपी यमुनापार के साथ ही सीओ भी मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed