फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: UG third year students will choose their subjects online

यूजी तृतीय वर्ष के छात्र ऑनलाइन चुनेंगे अपने विषय

Mon, 24 Aug 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: UG third year students will choose their subjects online
Prayagraj: UG third year students will choose their subjects online
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर बाकी सभी-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। अब सभी छात्रों को अगली कक्षा की फीस जमा करने को कहा गया है। साथ ही स्नातक (यूजी) द्वितीय से तृतीय वर्ष में प्रमोट किए गए छात्र-छात्राओं को कोई दो विषय भी चुनने हैं।
विज्ञापन

इविवि प्रशासन ने विषय चुने जाने और फीस जमा करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। साथ ही छात्रों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इन कार्यों के लिए उन्हें विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

स्नातक द्वितीय वर्ष में छात्रों के पास तीन विषय होते हैं, जबकि तृतीय वर्ष में इनमें से कोई एक विषय छोड़कर दो विषयों का चयन करना होता है। जिन छात्रों को तृतीय वर्ष में प्रमोट किया गया है, उन्हें कोई दो विषय चयनित करने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए ‘सब्जेक्ट च्वाइस फॉर्म’ के लिए दिए गए लिंक पर जाकर फॉर्म को ऑनलाइन भरना है और इसके बाद ऑनलाइन ही इसे सबमिट कर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अगली कक्षा में प्रमोट किए गए स्नातक, परास्नातक, विधि के सभी छात्रों को फीस भी ऑनलाइन जमा करनी है। छात्रों को उतनी ही फीस जमा करनी है, जितनी पिछले कुछ वर्षों से जमा हो रही है। इविवि के पीआरओ डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि छात्रों को इन कार्यों के लिए विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं है। सभी छात्र ऑनलाइन फीस जमा करेंगे और तृतीय वर्ष के छात्र भी ऑनलाइन माध्यम से ही विषय का चयन करेंगे। 17 अगस्त से ऑनलाइन पढ़ाई के साथ नए सत्र की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed