फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Troubled by unemployment, two youths hanged themselves to death

Prayagraj: बेरोजगारी से परेशान दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 03 May 2022 01:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Troubled by unemployment, two youths hanged themselves to death
पाली में जवान ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media
धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा इलाके में बेरोजगारी से परेशान राहुल सोनकर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिछले लॉकडाउन के दौरान घाटा होने की वजह से उसने दुकान बंद कर दी थी। इसके बाद से वह आर्थिक रूप से टूट गया था। इस बीच वह अवसादग्रस्त हो गया। दूसरी घटना भी धूमनगंज क्षेत्र की ही है। कंधईपुर में बेरोजगारी से परेशान दशरथ यादव ने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


हरवारा के रहने वाले राहुल सोनकर ने कर्ज लेकर कुछ साल पहले जूते चप्पल की दुकान खोली थी। कोरोना काल में दूसरे लॉकडाउन के बाद उसे काफी घाटा हुआ था। उसने दुकान बंद कर दी थी। इसके बाद आर्थिक संकट से जूझ रहा था। जिनसे उसने उधार लिया था, वह भी दबाव बनाते थे। इन्हीं सब कारणों से वह अवसाद ग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन



ज्यादातर समय वह घर में ही रहता था। रविवार की रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घर वालों को पता चला तो कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धूमनगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घरवालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंधईपुर का दशरथ यादव (32) पिछले कई वर्षों से बेरोजगार चल रहा था। कोरोना काल के बाद से उसके पास कोई काम नहीं था। वह दिन भर घर में गुमसुम रहता था। रविवार की रात वह घर से निकला और पास में ही एक पेड़ पर रस्सी बांधकर फंदे से झूल गया। देर रात लोगों ने देखा तो घरवालों को बताया। शव नीचे उतार दिया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दशरथ लाल शराब का आदी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed