फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Traveling on Howrah route will be easy, third line ready between Chheoki-Naini

प्रयागराज :  हावड़ा रूट पर सफर होगा आसान, छिवकी-नैनी के बीच तीसरी लाइन तैयार

Sat, 22 Jan 2022 08:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 08:36 PM IST
सार

छिवनी से नैनी के बीच 1.45 किमी की दूरी तक तीसरी लाइन का काम काफी समय से चल रहा था। इसके इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के साथ इंटरलॉक करने का काम 17 जनवरी को ही पूरा हो चुका है। नैनी यार्ड में भी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं।

विज्ञापन
Prayagraj: Traveling on Howrah route will be easy, third line ready between Chheoki-Naini
रेल लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हावड़ा और मुंबई रूट का सफर थोड़ा आसान होने जा रहा है। छिवकी से नैनी के बीच तीसरी लाइन का काम पूरा हो गया है। इस लाइन के चालू हो जाने से जंक्शन से छिवकी के बीच में गाड़ियां सीधे निकल सकेंगी। किसी दूसरी ट्रेन के लिए रोकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा ट्रेनों की औसत रफ्तार में भी सुधार की बात कही जा रही है।

विज्ञापन



छिवनी से नैनी के बीच 1.45 किमी की दूरी तक तीसरी लाइन का काम काफी समय से चल रहा था। इसके इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के साथ इंटरलॉक करने का काम 17 जनवरी को ही पूरा हो चुका है। नैनी यार्ड में भी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन



रेलवे के अफसरों का कहना है कि तीसरी लाइन के चालू होने से नैनी जंक्शन के डाउन लूप लाइन में खड़ी गाड़ी छिवकी के डाउन लूप लाइन में सीधे जा सकेगी। इससे डाउन मेन लाइन से चलने वाली गाड़ियां प्रभावित नहीं होंगी। दोनों स्टेशनों के बीच तथा यार्ड में कई अन्य तकनीकी बदलाव भी किए गए हैं। इससे गाड़ियों की औसत गति में सुधार होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन



रेल कर्मियों का विरोध छठे दिन भी जारी
40 सूत्रीय मांग को लेकर एनसीआरएमयू से जुड़े कर्मचारियों का आंदोलन छठे दिन शनिवार को भी जारी रहा। पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर काम किया। इसके अलावा विभिन्न कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। आंदोलन में मंडल मंत्री डीएस यादव, सईद अहमद राम सिंह, मनोज यादव, नागेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed