फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Three nominees including ex-commissioner

प्रयागराजः बिना अनुमति जुलूस निकालने में पूर्व कमिश्नर समेत तीन नामजद

Sat, 09 Mar 2019 10:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Three nominees including ex-commissioner
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
झूंसी में मेडिकल छात्रा संग गैंगरेप की घटना के विरोध में बिना अनुमति जुलूस निकालने में पूर्व कमिश्नर बादल चटर्जी समेत तीन लोगों पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही 150 अज्ञात लोगों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


झूंसी में 23 फरवरी को मेडिकल छात्रा संग दरिंदगी हुई थी। कार में अगवा कर पहले उसे बुरी तरह पीटने के साथ ही सिगरेट से दागा गया था। फिर झूंसी स्थित कमरे में ले जाकर गैंगरेप किया गया था। मामले के तीनों नामजद आरोपी जेल में हैं लेकिन, अब तक अज्ञात आरोपियों को चिह्नित नहीं किया जा सका है। पीड़िता को नौकरी व मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सामाजिक संगठन कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में सात मार्च की शाम डफरिन अस्पताल से घंटाघर, ठठेरी बाजार समेत विभिन्न मार्गों से मशाल जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


लिस का आरोप है कि जुलूस किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति लिए बिना निकाला गया। कोतवाली थाने में तैनात दरोगा राजूकृष्ण सिंह की तहरीर पर पूर्व कमिश्नर बादल चटर्जी, अधिवक्ता सुनील चौधरी व आर्यन वर्मा के साथ ही जुलूस में शामिल रहे 150 अज्ञात लोगों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बांटेंगे एक लाख पर्चे
प्रयागराज। उधर पीड़िता को नौकरी, मुआवजा व अन्य मांगों को लेकर अधिवक्ता सुनील चौधरी ने एक लाख पर्चे बांटने का एलान किया है। उनका आरोप है कि प्रदेश की संवेदनहीन सरकार को जगाने के लिए ऐसे ही कदम उठाने पड़ेंगे। उधर इस संबंध में बारा मार्केट करेली चौराहे पर मो. हजला के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा आयोजित कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed