{"_id":"5f15ceef8ebc3e9ff455f200","slug":"prayagraj-the-movement-will-continue-till-the-arrest-of-the-accused-of-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः भ्रष्टाचार के आरोपियों के गिरफ्तारी तक चलेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः भ्रष्टाचार के आरोपियों के गिरफ्तारी तक चलेगा आंदोलन
Tue, 21 Jul 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
गुर्जर आंदोलन
69000 शिक्षक भर्ती के भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय मोर्चा की ओर से सोमवार को एक बार फिर से पोस्टर जारी करके शिक्षक भर्ती के आरोपितों मायापती दुबे, चंद्रमा यादव की गिरफ्तारी की मांग की। विरोध करने वाले छात्रों का कहना था कि एसटीएफ आरोपियों को ढूढ़ने में नाकाम रही।
न्याय मोर्चा के सहसंयोजक उदय भान चौधरी रायबरेली से पोस्टर जारी करते हुए कहा कि कोविड 19 के कारण हमलोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन नहीं कर रहे है. लेकिन सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ एसटीएफ की जांच को शीघ्र पूरी कराकर सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं करती तो छात्र सड़क पर उतरकर प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि क्या एसटीएफ इतनी कमजोर हो गई है कि वह आरोपियों को गिरफ्तार कर पाने की स्थिति में नहीं है। न्याय मोर्चा संयोजक सुनील मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रहेगा।