फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The identity of the person who robbed the businessman's house, raided in search

प्रयागराज : व्यापारी के घर लूट करने वाले की हुई शिनाख्त, तलाश में दबिश

Mon, 21 Feb 2022 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: The identity of the person who robbed the businessman's house, raided in search
व्यापारी के घर लूट करने वाले की हुई पहचान, तलाश में दबिश
विज्ञापन

प्रयागराज। मीरापुर के व्यापारी और भाजपा नेता नरेश कुंद्रा के घर लूट करने वाले एक बदमाश की पहचान हो गई है। रविवार को उसकी तलाश में करेली से लेकर कौशाम्बी तक दबिश दी गई। मीरापुर के रहने वाले व्यापारी नरेश कुंद्रा के घर शनिवार को दो बदमाशों ने फायरिंग कर पौने दो लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के समय मैनेजर शशि शेखर उपाध्याय और मुकेश अग्रवाल के साथ कर्मचारी रजत और वीरेंद्र यादव भी थे। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश का चेहरा साफ नजर आ रहा था। पुलिस ने रविवार को उस बदमाश की शिनाख्त कर ली। उसकी तलाश में करेली से लेकर कौशांबी तक छापेमारी की जा रही है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन पूर्व कर्मचारियों पर शक जताया गया था जिन्हें हाल में ही निकाला गया था। पुलिस ने उन्हें भी पकड़ा गया। इसके अलावा मौके पर मौजूद कर्मचारियों से भी पुलिस ने लंबी पूछताछ की। हालांकि कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई। पूरे घटनाक्रम से यह साफ है कि बदमाशों को नरेश के आफिस के बारे में पूरी जानकारी थी। उन्हें यह भी पता था कि रुपये कहां रखे हैं? इसी कारण इस मामले में किसी पूर्व या वर्तमान कर्मचारी के शामिल होने का शक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed