फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj the documents of teachers of madrasas will alsu be verified

प्रयागराजःमदरसों के अध्यापकों के दस्तावेजों का भी होगा सत्यापन

Tue, 21 Jul 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Jul 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
prayagraj the documents of teachers of madrasas will alsu be verified
मदरसा बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर

विज्ञापन

सहायता प्राप्त मदरसों के अध्यापकों के दस्तावेजों का भी सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जांच निर्धारित प्रारूप के अंतर्गत करना है। समिति को 15 दिन में रिपोर्ट शासन को भेजनी है। कस्तूरबा गांधी विद्यालय समेत अन्य संस्थानों में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर वेतन लिए जाने के मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए मदरसों में मॉडिफिकेशन के अंतर्गत नियुक्ति शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के भी सत्यापन का निर्णय लिया गया है।



जिले में 146 मदरसों को सरकारी अनुदान प्राप्त है। इनके सभी शिक्षकों के अभिलेखों की जांच की जाएगी। सीडीओ आशीष कुमार ने चार सदस्यीय सत्यापन समिति गठित की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य डायट और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन



सपा ने लगाया पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज। सपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के बीच पुलिसिया उत्पीडन का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को एसएसपी को पांच सूत्रीय विज्ञापन भी सौंपा। कृष्ण मूर्ति सिंह, सै.इफ्तेखार हुसैन का कहना था कि महामारी की आड़ में उत्पीडन किया जा रहा है। पूरे जिले में सपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। हेलमेट के प्रति जागरूक करने के बजाय मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सपा नेता रामदेव निडर पर भी फर्जी मुकदमा लिखे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने पानकली यादव की अर्जी पर जांच कर मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में रामदेव निडर, लालजी यादव, रविंद्र यादव, दान बहादुर मधुर, सै.मो.अस्करी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंती पर याद किए गए जवाहर यादव

प्रयागराज। समाजवादी नेता रहे स्व. जवाहर सिंह यादव की जयंती पर सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्षों पर चर्चा की तथा उन्हें महान नेता बताया। पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी आंदोलन में उनकी अग्रणी भूमिका रही। कार्यक्रम में कृष्णमूर्ति सिंह, पंधारी यादव, सै.इफ्तेखार हुसैन, दान बहादुर मधुर, डा.मानसिंहयादव, दूधनाथ पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed