{"_id":"5ccca570bdec220700632d08","slug":"prayagraj-suicides-of-fiancee-s-house-on-marriage-breakdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः शादी टूटने पर मंगेतर के घर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः शादी टूटने पर मंगेतर के घर की खुदकुशी
Sat, 04 May 2019 02:10 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 May 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
jhunsi
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले शादी तोड़े जाने से दुखी युवती ने लीलापुर रोड स्थित कॉलोनी में मंगेतर के घर पर जहर खाकर जान दे दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने फतेहपुर में तैनात आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह फरार है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।
मऊ के हलथरपुर पीलखी निवासी स्टील प्लांट अफसर भरत सिंह की 24 वर्षीया बेटी प्रिंशु भोपाल से पत्रकारिता की पढाई कर रही थी। वह मां और छोटी बहन के साथ वहां रहती थी। तकरीबन तीन साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) के गरियांव गांव निवासी दरोगा कालका प्रताप सिंह पुत्र तेज प्रताप सिंह से हुई। इन दिनों उसकी तैनाती फतेहपुर कोतवाली में है। उसका मकान झूंसी के लीलापुर रोड स्थित देवनगर कालोनी में भी है।
कालका दो बार प्रिंशु से मिलने भोपाल आया। पिता के मुताबिक, 18 अगस्त 2018 को परिजनों ने दोनों की शादी तय कर दी। जिसके बाद वह परिवार समेत दरोगा के मथुरा स्थित घर गए और उसके चाचा जय प्रकाश सिंह, अरविंद सिंह और भाई विश्वनाथ प्रताप सिंह को बतौर दहेज 24.80 लाख रुपये दिए। नवंबर 2018 में दरोगा के झूंसी स्थित घर पर तय हुआ कि सात मई को तिलक और 15 मई को विवाह होगा। हालांकि 30 अप्रैल को अचानक दरोगा ने फोन पर शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि दहेज में 35 लाख रुपये और देने की डिमांड की गई। परेशान युवती और उसके परिजन एक मई को दरोगा के झूंसी देवनगर कालोनी स्थित घर पहुंचे। बहुत आरजू- मिन्नत की लेकिन वे नहीं माने। उल्टे उन्हें धक्का देकर घर से भगाया गया। जिस पर युवती ने वहीं जहरीला पदार्थ खा लिया। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद युवती का अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर किया गया।