फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Students agitated by chaos during admission in CMP

प्रयागराज : सीएमपी में प्रवेश के दौरान अव्यवस्था से भड़के छात्र

Sat, 08 Jan 2022 09:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 09:30 PM IST
सार

सीएमपी डिग्री कॉलेज में शनिवार को भी देर शाम तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। तकरीबन 350 अभ्यर्थियों ने बीए में प्रवेश लिए। हालांकि फॉर्म और फीस जमा करने के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन
Prayagraj: Students agitated by chaos during admission in CMP
Prayagraj News : सीएमपी डिग्री कालेज में दाखिले को पहुंचे छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर कालेज प्रशासन के अधिकारियों से छात्रों की बहस हो गई। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सीएमपी डिग्री कॉलेज में शनिवार को बीए में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। अव्यवस्था के कारण छात्र भड़क गए और उन्होंने शोरशराबा भी किया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने छात्रों की समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


सीएमपी डिग्री कॉलेज में शनिवार को भी देर शाम तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। तकरीबन 350 अभ्यर्थियों ने बीए में प्रवेश लिए। हालांकि फॉर्म और फीस जमा करने के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगी रही। अभ्यर्थी काफी देर तक कतार में खड़े रहे। उनका आरोप था कि प्रवेश की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। इसी बात पर अभ्यर्थियों ने शोरशराबा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बाद में एबीवीपी के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। एबीवीपी की कॉलेज इकाई के अध्यक्ष दीपू मिश्र, मंत्री शिवेश दुबे, पुष्पेंद्र चौहान, अभिषेक ने छात्रों की समस्याओं को लेकर प्राचार्य से बता की। उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि प्रवेश के लिए छात्र काफी दूर से आए हैं। कोविड का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और कॉलेज में अव्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने प्राचार्य से मांग की कि प्रवेश की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएससी में प्रवेश के लिए एससी-एसटी छात्राओं बुलाया
एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में एमएससी वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान और रसायन विज्ञान में प्रवेश के लिए एससी-एसटी वर्ग की छात्राओं को कॉलेज बुलाया गया है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह के अनुसार छात्राएं परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) के अंक पत्र लेकर महाविद्यालय में संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed