{"_id":"627433d48f784a287576dba9","slug":"prayagraj-special-train-will-be-run-for-rrb-candidates-allahabad-news-ald332385870","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : आरआरबी अभ्यर्थियों के लिए चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : आरआरबी अभ्यर्थियों के लिए चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
आरआरबी अभ्यर्थियों के लिए चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के सीबीटी-2 का दूसरे राज्यों में परीक्षा केंद्र बना दिए जाने के बाद अभ्यर्थियों की नाराजगी को देखते हुए रेलवे ने अब स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए रेलवे द्वारा आगरा कैंट से पटना के लिए शनिवार सात मई को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन का संचालन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होगा। आगरा से रात 11 बजे चलने के बाद मथुरा, कासगंज, कन्नौज, कानपुर के रास्ते ट्रेन सुबह 10.40 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं शाम छह बजे पटना पहुंच जाएगी। वापसी में पटना से नौ मई की रात 10.30 बजे स्पेशल ट्रेन चलेगी, जो सुबह 5.15 बजे प्रयागराज एवं दिन में 3.50 बजे आगरा कैंट पहुंच जाएगी। एनसीआर केे सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के 11, एसी थ्री के दो, सामान्य श्रेणी के पांच एवं एसएलआर के दो कोच रहेंगे।
--------------------------------
उधना-बनारस स्पेशल का रेलवे ने किया विस्तार
प्रयागराज। उधना से बनारस के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के रेलवे ने फेरे बढ़ा दिए हैं। उधना से प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली गाड़ी संख्या 09013 का संचालन 10, 17, 24 एवं 31 मई को भी होगा। इसी तरह 09014 बनारस -उधना का 11, 18, 25 मई एवं 01 जून को भी संचालन होगा।