फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Shohde entered the college and stabbed the principal

प्रयागराज : शोहदे ने कालेज में घुस कर प्रधानाचार्य पर चलाया चाकू

Sun, 17 Jul 2022 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Shohde entered the college and stabbed the principal
शोहदे ने कॉलेज में घुसकर प्रधानाचार्य पर चलाया चाकू
विज्ञापन

दो लोगों को लगी चोट, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
उरूवा। सिरसा स्थित राम प्रताप इंटर कालेज में शोहदे ने प्रधानाचार्य पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान कॉलेज के दो लोगों को चोट लगी है। प्रधानाचार्य द्वारा मामले की शिकायत मेजा पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। शनिवार को उपरौड़ा गांव का निखिल यादव पुत्र राजकुमार यादव बिना किसी काम के ही सिरसा में स्थित राम प्रताप इंटर कालेज में जा पहुंचा। उसे अंदर आता देख प्रधानाचार्य शिव प्रकाश पाठक ने काम पूछते हुए अंदर आने से रोकने की कोशिश की तो उसने उन पर चाकू से वार कर दिया। इतने में कॉलेज के परिचारक राजेश कुमार यादव बीच बचाव करने पहुंचे तो युवक ने उनको भी चाकू मार दिया। घटना में दोनों लोगों को चोटें लगीं। वहीं कालेज में भीड़ बढ़ती देख युवक वहां से फरार हो गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि वह शोहदा अपराधी किस्म का है। इसके पहले भी वह कॉलेज में आ चुका है और यहां आकर वह छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता है। कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव प्रकाश पाठक ने उक्त आरोपी की शिकायत मेजा पुलिस से की। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed