फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj preparatiion of application for create from 28 july

प्रयागराजः क्रेट के लिए 28 जुलाई से आवेदन की तैयारी

Mon, 20 Jul 2020 09:19 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jul 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
prayagraj preparatiion of application for create from 28 july
allahabad university - फोटो : प्रयागराज

विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू किए जाने की तैयारी है। सोमवार को हुई इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ की बैठक में आवेदन शुरू होने की तिथि पर सहमति तो बन गई लेकिन इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। सीटों की संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण आवेदन की प्रस्तावित तिथि में फेरबदल किया जा सकता है।



इस बार इविवि के मुकाबले कॉलेजों में पीएचडी की सीटें अधिक होंगी। कॉलेज में कई विषयों में पिछले सत्र की पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। साथ ही कई विषयों में चयन के बाद भी छात्रों ने प्रवेश नहीं लिए। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि इविवि में पीएचडी में प्रवेश लेने वाले छात्रों को प्रति माह आठ हजार रुपये रिसर्च स्कॉलरशिप मिलती है जबकि कॉलेजों में पीएचडी के छात्रों को यह लाभ नहीं मिलता है।
विज्ञापन



ऐसे में बहुत से छात्रों ने क्रेट में चयन के बाद भी कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश नहीं लिया। इस वजह से भी कॉलेजों में काफी सीटें खाली रह गई हैं। वहीं, इविवि में ज्यादातर शिक्षकों का कोटा फुल हो चुका है, सो इविवि में सीटों की संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कॉलेजों में पीएचडी की सीटों की संख्या को लेकर शुरू से ही उहापोह की स्थिति बनी रही और ऐसे में इविवि प्रशासन ने क्रेट को छोड़कर बाकी सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया से ही 25 मार्च से ही शुरू कर दी थी। हालांकि लॉक डाउन के कारण इविवि प्रशासन को तीन दिन बाद आवेदन स्थगित करनी पड़ी और फिर 10 मई से आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई। इस बीच इविवि प्रशासन ने सभी कॉलेजों से पीएचडी की सीटों का ब्यौरा मांग लिया था।

अगर सीटों की संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाती है तो 28 जुलाई से क्रेट के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि फिलहाल 28 जुलाई से क्रेट के लिए आवेदन लेने की तैयारी है, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।


प्रवेश के लिए आए एक लाख से अधिक आवेदन 

 इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए अब तक एक लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। सोमवार शाम तक 198490 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेश कराए और इनमें से 103101 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली। स्नातक में प्रवेश के लिए 95064 एवं 58001, परास्नातक के लिए 41664 एवं 15846, आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 21533 एवं 1817, बीएएलएलबी के लिए 10590 एवं 6702, एलएलबी के लिए 17496 एवं 11739, बीएड के लिए 5476 एवं 3838, एमएड के लिए 1272 एवं 911, एमबीए/एमबकीएआरडी के लिए 1780 एवं 1216 और एलएलएम के लिए 3615 एवं 3031 क्रमश: रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed