{"_id":"62bf2a3d50b20802316c2b95","slug":"prayagraj-posted-pornographic-video-on-student-s-facebook-page-police-engaged-in-search-by-registering-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : छात्रा के फेसबुक पेज पर अश्लील वीडियो पोस्ट किया, रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : छात्रा के फेसबुक पेज पर अश्लील वीडियो पोस्ट किया, रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 01 Jul 2022 10:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 01 Jul 2022 10:39 PM IST
सार
छात्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए कर रही है। आरोपी मनीष सोनकर उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले छात्रा की फेसबुक आईडी पर अश्लील वीडियो और मैसेज पोस्ट कर दिया था। उसे आते जाते उठा ले जाने की धमकी भी देता है।
विज्ञापन
महिला को भेजे अश्लील फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नया पुरा की रहने वाली एक छात्रा के फेसबुक पर शोहदे ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। उसे लगातार अश्लील मैसेज भी भेजता है और विश्वविद्यालय आते जाते छेड़खानी भी करता है। घर वालों ने शोहदे के खिलाफ शिवकुटी थाने में 29 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
छात्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए कर रही है। आरोपी मनीष सोनकर उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले छात्रा की फेसबुक आईडी पर अश्लील वीडियो और मैसेज पोस्ट कर दिया था। उसे आते जाते उठा ले जाने की धमकी भी देता है। जब घर वालों ने मनीष को फोन किया तो उसने कहा कि छात्रा का अश्लील वीडियो वह वायरल कर देगा। परिवार वाले बेहद डरे हुए हैं। काफी समय तक उन्होंने पुलिस को सूचना ही नहीं दी। बाद में 29 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन