फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police: Wanted for five years in theft of five crores, reward only 25 thousand

प्रयागराज पुलिस : पांच करोड़ की चोरी में पांच साल से वांछित, इनाम महज 25 हजार

Sun, 30 Jul 2023 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 02:05 PM IST
सार

पांच करोड़ चोरी की घटना का खुलासा 13 दिन बाद पुलिस ने झारखंड के साहिबगंज जिले के कुख्यात चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करके किया। इसके बाद दो अन्य गिरफ्तार किए गए, जबकि सरगना हसन चिकना को झारखंड पुलिस ने मुंबई में गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Prayagraj Police: Wanted for five years in theft of five crores, reward only 25 thousand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर में पांच करोड़ की चोरी की वारदात में दर्ज केस की विवेचना पांच साल में भी पूरी नहीं हो सकी है। हाल यह है कि मुकदमे के दो आरोपी अब भी फरार हैं, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है। यहां तक कि इन पांच सालों में उन पर इनाम की राशि भी नहीं बढ़ाई जा सकी।

विज्ञापन


दो दिन बाद हुई थी घटना की जानकारी

सिविल लाइंस में हुई इस घटना की जानकारी दो दिन बाद हो सकी थी। रोज की तरह 27 अप्रैल 2018 की शाम को भी कर्मचारी बैंक बंद कर चले गए। तीन दिन छुट्टी थी। एक मई को बैंक खुलने पर कर्मचारी पहुंचे तो भीतर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बैंक के 17 लॉकर काटकर उनमें रखे जेवरात व नकदी समेत करीब पांच करोड़ का माल चोरी कर लिया गया था।
विज्ञापन


नौ जेल भेजे गए, दो अब तक नहीं मिले

इस घटना का खुलासा 13 दिन बाद पुलिस ने झारखंड के साहिबगंज जिले के कुख्यात चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करके किया। इसके बाद दो अन्य गिरफ्तार किए गए, जबकि सरगना हसन चिकना को झारखंड पुलिस ने मुंबई में गिरफ्तार किया। गैंग के सदस्याें से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मुख्तार व लवरेज निवासी साहिबगंज झारखंड का नाम भी मुकदमे में शामिल किया गया। कुछ दिनों बाद ही उन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित हुआ, लेकिन इसके बाद कार्रवाई अटक गई। हाल यह है कि पकड़ पाना तो दूर विवेचना में जुटी क्राइम ब्रांच आरोपियों पर इनाम की राशि भी नहीं बढ़वा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

,कस्टडी रिमांड पर नहीं लिया जा सका सरगना

यूको बैंक में पांच करोड़ की चोरी की वारदात में भले ही नौ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हों, लेकिन इससे जुड़े कई राज अनसुलझे ही रहे। यही वजह थी कि तत्कालीन अफसरों ने बताया था कि सरगना हसन चिकना को कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे राज उगलवाए जाएंगे। लेकिन यह दावा खोखला साबित हुआ। मुंबई से चिकना को गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इसके बाद जिला पुलिस ने उसे तलब कराकर वारंट बनवाया व दिसंबर 2021 में चार्जशीट दाखिल कर दी। लेकिन उसे कस्टडी रिमांड पर नहीं लिया जा सका।

मुकदमे के संबंध में अद्यतन जानकारी विवेचक ही दे सकता है। उनसे ही इस बारे में पूछकर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। - सतीश चंद्र, एडीसीपी अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed