फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police: Video of Civil Lines outpost in-charge taking money goes viral, suspended

Prayagraj Police : सिविल लाइंस चौकी प्रभारी का पैसे लेते वीडियो वायरल, निलंबित

Sat, 31 Aug 2024 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 07:46 PM IST
सार

पैसे पकड़ने के बाद वह बोले कि अफसरों के टेबल पर 50 हजार एक लाख की गड्डी पहुंच जाती है और ब्लड प्रेशर हमारा बढ़ जाता है। दरअसल, वैद्य राज किशोर ने जमीन पर कुछ लोगों के कब्जा करने को लेकर सिविल कोर्ट में 2019 में केस दर्ज करवाया था। वर्ष 2020 में विपक्षियों को कोर्ट ने नोटिस भेजकर जानकारी दी।

विज्ञापन
Prayagraj Police: Video of Civil Lines outpost in-charge taking money goes viral, suspended
सिविल लाइंस पुलिस चौकी इंचार्ज का लिफाफा लेते वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अभय चंद का नोटों की गड्डी लेने का वीडियो वायरल हुआ है। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो अभय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वीडियो में पैसे को सफेद कागज में लपेटकर दिया जा रहा है। पैसे पकड़ने के बाद वह बोले कि अफसरों के टेबल पर 50 हजार एक लाख की गड्डी पहुंच जाती है और ब्लड प्रेशर हमारा बढ़ जाता है। दरअसल, वैद्य राज किशोर ने जमीन पर कुछ लोगों के कब्जा करने को लेकर सिविल कोर्ट में 2019 में केस दर्ज करवाया था। वर्ष 2020 में विपक्षियों को कोर्ट ने नोटिस भेजकर जानकारी दी।

विज्ञापन








 

आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने वर्ष 2021 में एक फर्जी एफआईआर राज किशोर पर करवा दिया। विवेचक अभय चंद ने रिश्वत मांगते हुए कहा था कि वह केस को हल्का कर देगा। इसके लिए कई बार 10-10 हजार रुपये ले लिए गए। इसके बावजूद न तो केस खत्म किया और न ही मुकदमा वापस लिया। डीसीपी सिटी दीपक भूकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर दराेगा अभय चंद को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एसीपी को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन

शिकायत मिलने पर टीएसआई लाइन हाजिर

वहीं, टीएसआई सुनील कुमार वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। डीसीपी यातायात नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि टीएसआई के खिलाफ कई शिकायतें आई थीं। इस आधार पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। इससे पहले भी कई टीएसआई पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं। विभाग उनको निलंबित भी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed