फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: PM Modi reads Patanjali Rishikul's student Navya's letter in 'Mann Ki Baat'

प्रयागराज : ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने पढ़ा पतंजलि ऋषिकुल की छात्रा नव्या का पत्र, कही यह बात...

Sun, 30 Jan 2022 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 09:47 PM IST
सार

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय डाक विभाग एवं शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से पिछले साल एक से 31 दिसंबर तक प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए पोस्टकार्ड कैंपेन आयोजित किया गया था। इसमें देश के सभी बोर्ड के स्कूल एवं 26 देशों में स्थित 250 सीबीएसई स्कूलों के कक्षा चार से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।

विज्ञापन
Prayagraj: PM Modi reads Patanjali Rishikul's student Navya's letter in 'Mann Ki Baat'
पीएम मोदी की मन की बात - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पतंजलि ऋषिकुल की छात्रा नव्या वर्मा का पत्र पढ़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट किया कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ जैसे विराट ध्येय के प्रति संगम नगरी प्रयागराज की नव्या वर्मा के विचार क्रांतिपूर्ण हैं।

विज्ञापन


 

 

मुख्यमंत्री ने नव्या को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया कि उन्होंने भ्रष्टाचार से मुक्ति, किसानों की समृद्धि एवं जीवन के प्रति प्रदेश की बेटी के चिंतन का मन की बात में उल्लेख किया। 

विज्ञापन



आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय डाक विभाग एवं शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से पिछले साल एक से 31 दिसंबर तक प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए पोस्टकार्ड कैंपेन आयोजित किया गया था। इसमें देश के सभी बोर्ड के स्कूल एवं 26 देशों में स्थित 250 सीबीएसई स्कूलों के कक्षा चार से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों को ‘स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक’ एवं ‘2047 में भारत के लिए मेरा विजन’ विषय पर पोस्टकार्ड लिखना था। इस कैंपेन में तकरीबन डेढ़ करोड़ बच्चों ने भागीदारी की और इनमें से 75 बच्चों का सर्वश्रेष्ठ विचार के लिए चयन किया गया। पंतजलि ऋषिकुल में कक्षा-आठ की छात्रा नव्या वर्मा इन्हीं बच्चों में शामिल हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्या ने दी बधाई
2047 में भारत के प्रति अपना विज़न बताते हुए नव्या ने एक ऐसे भारत की तस्वीर प्रस्तुत की, जिसमें नारी की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, श्रम का सम्मान, समृद्ध किसान, शिक्षा के लिए समान अवसर, धर्मनिरपेक्ष एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत का स्वरूप परिलक्षित होता है।

 

 

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव्या के स्वप्न का उल्लेख करते हुए कहा, ‘नव्या, आपके इस स्वप्न को साकार करने के लिए 2047 का इंतजार क्यों, यह काम हम सभी देशवासियों को एवं आज की युवा पीढ़ी को मिलकर जल्द से जल्द पूरा करना है।


सर्वश्रेष्ठ विचार के लिए चुने गए 75 बच्चे विज्ञान भवन, नई दिल्ली बुलाए जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री उनसे मिलेंगे, संवाद करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। पतंजलि ऋषिकुल की उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णा गुप्ता एवं प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह ने नव्या को इस उपलब्धि के लिए बधाई और बेहतर भविष्य के अपनी शुभकामनाएं दीं।


आईएएस अफसर बनना चाहती हैं नव्या
पंतजलि ऋषिकुल की छात्रा नव्या वर्मा नव्या अपने परिवार में इकलौती हैं। वह भविष्य में आईएएस अफसर बनना चाहती हैं। नव्या के पिता अजय कुमार वर्मा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में शिक्षक थे। पिछले साल 16 अप्रैल को कोविड की दूसरी लहर में उनका निधन हो गया था। नव्या की मां सुनीता कटियार धनूपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed