{"_id":"697a772a8b5ce038580bbaa8","slug":"prayagraj-players-were-the-winners-in-the-state-level-tennis-competition-allahabad-news-c-3-ald1024-812127-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में प्रयागराज के खिलाड़ी रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में प्रयागराज के खिलाड़ी रहे विजेता
विज्ञापन
इलाहाबाद जिमखाना टेनिस अकादमी में हुई टेनिस प्रतियोगिता। स्रोत : स्वयं
चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित इलाहाबाद जिमखाना टेनिस अकादमी में टेनिस डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित जस्टिस एएस त्रिपाठी मेमोरियल राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता के सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें प्रयागराज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
बालक अंडर-12 में मोहम्मद इब्राहिम ने रिदान को आठ-पांच से व बालक अंडर-14 में हरीस ने यश को आठ-दो से पराजित किया। बालक अंडर-16 में रिशांत ने किंजल को आठ-छह से और बालक अंडर-18 में किंजल ने रिशांत को आठ-छह से पराजित किया। बालिका अंडर-14 में आरूजा ने अद्वैता को आठ-तीन से पराजित किया।
वहीं, महिला ओपन एकल में नीति दुबे ने अनुष्का को आठ-एक और बालक अंडर-16 (युगल) में किंजल के श्रीवास्तव और रिशांत जायसवाल की जोड़ी ने हरीस खान और विशेष शुक्ला की जोड़ी को आठ-तीन से पराजित किया। रेड बॉल (मिनी टेनिस) के फाइनल मुकाबले में कार्तिक ओझा ने इवान को सात-पांच और ऑरेंज बॉल (मिनी टेनिस) में कियान महेश्वरी ने देवव्रत मिश्रा को छह-तीन से पराजित किया। ग्रीन बॉल (बेसलाइन) में स्वास्तिक पांडे ने श्रीवर्धन को छह-चार से पराजित किया।
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण समारोह में हाईकोर्ट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष आरके ओझा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को 50 हजार रुपये के साथ ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया। आयोजक सैफ एवं मोहम्मद असद रहे। इस दौरान सीनियर खिलाड़ी अंशुमन पांडे और आशुतोष पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।