{"_id":"69276db1e002a60b0a0bec4f","slug":"prayagraj-players-dominated-the-tennis-competition-allahabad-news-c-3-ald1034-766843-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: टेनिस प्रतियोगिता में प्रयागराज के खिलाड़ियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: टेनिस प्रतियोगिता में प्रयागराज के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
Thu, 27 Nov 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में प्रयागराज के खिलाडियों ने मारी बाजी। स्वयं
टेनिस डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बुधवार को आजाद पार्क स्थित इलाहाबाद जिमखाना टेनिस अकादमी में चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्राइज मनी टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रयागराज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप अपने नाम की।
प्रतियोगिता के फाइनल में बालक वर्ग अंडर-12 में प्रयागराज के हारिस खान ने लखनऊ के तेजस सिंह को 8-1 से हराया। वहीं, अंडर-14 में प्रयागराज के हारिस खान ने लखनऊ के तेजस सिंह को 8-4 से पराजित किया। अंडर-16 में प्रयागराज के ऋषांत जायसवाल ने किंजल श्रीवास्तव को 8-4 और अंडर-18 में किंजल श्रीवास्तव ने हर्ष सिंह को 8-2 से हराया।
वहीं, बालिका अंडर-14 में लखनऊ की आध्या भटनागर ने प्रयागराज की वानिका मिश्रा को 8-2 और अंडर-18 में प्रयागराज की नीति दूबे ने दृृति दूबे को 8-6 से मात दी। युगल फाइनल में बालक वर्ग अंडर-16 में ऋषांत व किंजल की जोड़ी ने अर्जुन व आदित्य को 8-4 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
भावेश अग्रवाल ने और भी प्रतियोगिताएं कराने का आश्वासन दिया। आयोजक सैफ इकबाल व सह-आयोजक मोहम्मद असद ने बताया कि बालिका अंडर-14 के एक वर्ग को छोड़कर सभी श्रेणियों में प्रयागराज के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। मुख्य अतिथि अध्यक्ष संजीव अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि विनती अग्रवाल ने विजेताओं को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।