फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Over last year applications, entrance exam challenge

प्रयागराज: पिछले साल से अधिक आवेदन, प्रवेश परीक्षा चुनौती

Mon, 24 Aug 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Over last year applications, entrance exam challenge
Prayagraj: Over last year applications, entrance exam challenge
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए अब तक पिछले साल से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि पांच सितंबर है।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच जितने अधिकतर आवेदन आएंगे, विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए प्रवेश परीक्षा कराने की चुनौती उतनी ही बढ़ेगी।
इविवि एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए पिछले साल एक लाख 14 हजार आवेदन आए थे। जबकि, इस बार एक लाख 20 हजार 717 आवेदन आ चुके हैं। यह स्थिति रविवार तक की है।
विज्ञापन

सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कुल दो लाख 32 हजार 21 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं। ऐसे में पांच सितंबर तक आवेदनों की संख्या बढ़नी तय है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। हालांकि इविवि प्रशासन ने विकल्प के तौर पर यह तैयारी भी कर रखी है कि अगर प्रवेश परीक्षा कराने की स्थिति नहीं बनती है तो मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल पांच तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र निर्धारण का काम शुरू होगा और इसके लिए इविवि प्रशासन के पास एक माह से कम समय होगा। तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच इविवि प्रशासन को इस बार अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों का इंतजाम करना होगा।
साथ ही कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम भी सुनिश्चित करन होंगे। इविवि एवं संघटक कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश के लिए 65785, परास्नातक के लिए 17920, आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 2161, बीएएलएलबी के लिए 7683, एलएलबी के लिए 13664, बीएड के लिए 4555, एमएड के लिए 1109, एमबीए/एमबीएआरडी के लिए 1446, एलएलएम के लिए 3453 और क्रेट के लिए 2941 आवेदन आ चुके हैं।

‘प्रवेश परीक्षा के दौरान कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा और केंद्र निर्धारण के दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो।’ डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र, पीआरओ, इविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed