{"_id":"5ee662e13c6e44675c1ad170","slug":"prayagraj-news-youth-dies-while-taking-bath-in-yamuna-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौज गिरि घाट पर नहाने समय युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौज गिरि घाट पर नहाने समय युवक डूबा
Sun, 14 Jun 2020 11:31 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
नहर में डूबा
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
कीडगंज के मौज गिरि घाट पर शनिवार को अपने दोस्तों संग स्नान करने गया एक युवक यमुना में डूब गया। देर रात गोताखोरों ने उसके शव को ढूंढ लिया। युवक के घर में हाहाकार मचा रहा। वह घरवालों से बिना बताए नहाने चला गया था। कीडगंज का रहने वाला विक्की साहू पुत्र लालचंद घर में ही किराना की दुकान चलाता था।
शनिवार शाम करीब छह बजे वह बैरहना में रहने वाले अपने दोस्त आशीष और अजय के साथ घाट पर यमुना में नहाने गया था। तीनों नहाते वक्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीखपुकार सुनकर नाविक पानी में कूद पड़े और आशीष व अजय को बचा लिया, लेकिन विक्की डूब गया।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर गोताखोर मौके पर पहुंच गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने विक्की के शव को ढूंढ निकाला। इंस्पेक्टर कीडगंज शिशुपाल शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को घरवालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन