फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Update: Prayagraj: Former Chaka Block Pramukh Dilip Mishra arrested, gun, cartridge and Fortuner Car of Non license recovered

प्रयागराजः पूर्व चाका ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा गिरफ्तार, बिना लाइसेंस की बंदूक, कारतूस और फार्च्यूनर बरामद

Fri, 29 May 2020 09:36 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News Update: Prayagraj: Former Chaka Block Pramukh Dilip Mishra arrested, gun, cartridge and Fortuner Car of Non license recovered
prayagraj news: Dilip Mishra - फोटो : prayagraj

पूर्व ब्लाक प्रमुख चाका एवं सपा नेता दिलीप मिश्रा शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि उसे औद्योगिक क्षेत्र के ओमेक्स सिटी के मुख्य गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक डबल बैरल बंदूक, चार कारतूस और फारच्यूनर कार बरामद की गई है। पुलिस का यह भी कहना है कि कार की नंबर प्लेट में दूसरा नंबर लिखा था, जबकि कागजात में दूसरा नंबर लिखा है।

विज्ञापन

Prayagraj News Update: Prayagraj: Former Chaka Block Pramukh Dilip Mishra arrested, gun, cartridge and Fortuner Car of Non license recovered
prayagraj news: Dilip Mishra - फोटो : prayagraj
औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कला निवासी दिलीप मिश्रा समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। वह चाका विकास खंड का ब्लाक प्रमुख रह चुका है। उसकी पत्नी अर्चना शुक्ला जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका बेटा शुभम मिश्रा गांव में ही डिग्री कालेज चलाता है। पुलिस ने दो दिन पहले उसके कॉलेज से सुल्तानपुर के एक लाख के इनामिया शूटर नीरज उर्फ अखंड प्रताप सिंह उर्फ नीरज सिंह और दिलीप के बेटे शुभम मिश्रा को गिरफ्तार किया था।

पुलिस का दावा था कि उस वक्त दिलीप भाग गया था। अफसरों ने दावा किया कि शुक्रवार को उसे औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उस पर तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिनमें पहला मुकदमा हत्या के प्रयास समेत अन्य, दूसरा मुकदमा धोखाधड़ी व तीसरा मुकदमा ऑर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed