फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news update: People going from Mumbai to Varanasi and Jaunpur became victims of the accident

मुंबई से वाराणसी और जौनपुर जा रहे लोग हुए हादसे का शिकार, गई जान

Sun, 10 May 2020 08:20 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 May 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news update: People going from Mumbai to Varanasi and Jaunpur became victims of the accident
accident - फोटो : graphic
नवाबगंज में नेशनल हाईवे हंडिया-कोखराज बाईपास पर हुए अलग-अलग हादसों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि करीब छह लोग घायल हो गए। जानकारी पाकर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सभी मुंबई से टैक्सी और अप्पे के जरिए वाराणसी और जौनपुर के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


वाराणसी में बड़ागांव, नवलपुर निवासी महेंद्र सिंह (60), सावित्री देवी, ऋतुराज सिंह व शंकरलाल मुंबई से टैक्सी कर घर के लिए निकले थे। शनिवार रात नवाबगंज के सहाबपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टैक्सी जा टकराई। हादसे में महेंद्र सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


दूसरी घटना रविवार सुबह की है। नेशनल हाईवे पीवीआर ढाबा के पास मुंबई से जौनपुर जा रही सवारी भरी अप्पे सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकरा गई। जिसमें सवार संदेश पाल, रामाश्रय, शीला देवी व पारसनाथ घायल हो गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने किसी तरह लोगों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी नवाबगंज पुलिस को दी। इन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed