फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News MBBS student dies under suspicious circumstances at United Medical College

Prayagraj News : यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध दशा में मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 20 Jun 2026 12:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jun 2026 12:05 PM IST
सार

Prayagraj News : यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की शनिवार को संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह चतुर्थ वर्ष की छात्रा थी। हॉस्टल में साथ रहने वाली छात्रा की सूचना पर एयरपोर्ट पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा सृष्टि मिश्रा मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। 

विज्ञापन
Prayagraj News MBBS student dies under suspicious circumstances at United Medical College
यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

झलवा स्थित यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में शनिवार सुबह छात्रा सृष्टि मिश्रा (23) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कॉलेज में सृष्टि एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा थी। मूलरूप से मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी सृष्टि मिश्रा की शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। कमरे में मौजूद एक छात्रा ने सांस लेने में दिक्कत होने की जानकारी वार्डन को दी। कॉलेज प्रबंधन ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सहपाठियों ने पुलिस को बताया कि सृष्टि की तबीयत रात में सामान्य थी। सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई।

पहले पोस्टमार्टम से किया इन्कार, फिर माने परिजन

दोपहर बाद सृष्टि के माता-पिता, चाचा और दो चचेरे भाई प्रयागराज पहुंचे। सृष्टि की मौत से परिजन बदहवास दिखे। शुरुआत में उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों को लेकर कई सवाल हैं। इसलिए वह पन्ना में ही इसकी जांच कराएंगे। हालांकि, बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए राजी किया। पिता अनुराग मिश्रा ने कहा कि बेटी का डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया।

विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट से सामने आएगी मौत की वजह

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि करीब एक वर्ष पहले सृष्टि सड़क दुर्घटना का शिकार हुई थी जिसमें उसका पैर फ्रैक्चर हो गया था। उस समय उसका ऑपरेशन कराया गया था। सृष्टि का छोटा भाई अनुभव इंदौर में रहता है। प्रारंभिक जांच में सांस लेने में दिक्कत की वजह से मौत की आशंका है। बहरहाल, पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है।

छात्रा की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही उसे तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।- डॉ. प्रमोद कुमार, निदेशक, मेडिकल कॉलेज

प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्रा को सांस लेने में दिक्कत थी। किन परिस्थितियों में मौत हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। - अजेंद्र यादव, एसीपी, धूमनगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed