फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News A convicted prisoner committed suicide by hanging himself from a tree in jail

Prayagraj News : जेल में पेड़ पर गमछे के फंदे पर लटककर सजायाफ्ता बंदी ने दी जान, उम्रकैद की मिली थी सजा

Sun, 02 Nov 2025 12:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Nov 2025 12:13 PM IST
सार

Naini Central Jail : शनिवार को जेल बंद होने के दौरान जब बंदियों की गिनती की गई तो एक बंदी कम पाया गया। इस पर जेल प्रशासन ने गायब बंदी की तलाश शुरू की। खोजबीन के बाद पता चला कि चक्र संख्या दो के दरी गोदाम के सामने आम के पेड की टहनी पर गमछे के फंदे पर लटक गया है।

विज्ञापन
Prayagraj News A convicted prisoner committed suicide by hanging himself from a tree in jail
नैनी सेंट्रल जेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कारागार नैनी परिसर में शनिवार देर शाम एक 60 वर्षीय सजायाफ्ता बंदी का शव चक्र संख्या दो में दरी गोदाम के सामने आम के पेड़ पर गमछे के बने फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर जेल अधिकारियों के साथ मौके पर फॉरेंसिक टीम, नैनी पुलिस पहुंची और फंदे से शव को नीचे उतारा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कौशाम्बी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरूआ गांव निवासी उदय राज लोध थाना पश्चिम शरीरा में दर्ज धारा 302 व 307 के मुकदमे में 23 दिसंबर 2023 को अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उसे 20 जुलाई 2025 को केंद्रीय कारागार नैनी स्थानांतरित कर दिया गया। उसे नैनी जेल में चक्र संख्या में दो में रखा गया था।

विज्ञापन

शनिवार को जेल बंद होने के दौरान जब बंदियों की गिनती की गई तो एक बंदी कम पाया गया। इस पर जेल प्रशासन ने गायब बंदी की तलाश शुरू की। खोजबीन के बाद पता चला कि चक्र संख्या दो के दरी गोदाम के सामने आम के पेड की टहनी पर गमछे के फंदे पर लटक गया है। सूचना पर जेल अधिकारी पहुंचे। नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जेल अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंदी ने आत्महत्या क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल प्रशासन के अनुसार आजीवन कारावास की सजा के विरुद्ध बंदी ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में वाद दाखिल किया था। जो विचाराधीन है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। मामले की जानकारी बंदी के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed