फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Murder Owner Killing Young mna and girl shot in Prayagraj

Prayagraj Murder: रात में छात्रा के घर आए युवक की हत्या, लड़की को भी मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 25 May 2022 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 May 2022 10:53 AM IST
सार

प्रयागराज जिले में एक युवक और युवती को गोली मारी गई है। युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर है। जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Prayagraj Murder Owner Killing Young mna and girl shot in Prayagraj
मौके पर जमा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में युवक और युवती को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नैनी के चक हीरानंद निवासी शिवम मिश्रा की पुत्री आयुषी मिश्रा के घर बुधवार भोर में पीएसी कालोनी निवासी अरुणव सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह आया हुआ था। आयुषी के पिता ने बताया कि दोनों छत पर थे तभी गोली चलने की आवाज आई। जब छत पर जाकर देखा तो लड़का मृत अवस्था में पड़ा था लड़की गंभीर घायल थी। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि मृतक युवक और छात्रा नैनी के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में साथ पढ़ते थे। छात्रा के पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी गई है। मौके से चार खोखे भी बरामद हुए हैं। जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। छात्रा के साथ रहने वाली उसकी बुआ की लड़की ने बताया कि छात्रा और युवक के बीच दोस्ती थी और इंस्टाग्राम पर दोनों चैटिंग करते थे। मृतक युवक के पिता ने बताया कि उनका लड़का भोर में चार बजे टहलने निकला था और फिर लौटा नहीं। मोबाइल पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के पिता कांटी गांव थाना कौंधियारा के मूल निवासी हैं। छात्रा के पिता वहीं पर ढाबा चलाते हैं। रात 10 बजे ढाबे से लौटे थे और अपनी लाइसेंसी बंदूक कमरे में रख के सोने चले गए। तड़के तीन बजे करीब लड़की ने बताया कि उसके पेट में दर्द है बाथरूम जा रही है। इसी दौरान वह छत पर पहुंच गई। गहरी नींद में होने के कारण परिजन सो गए। गोली की आवाज सुनकर नींद खुली तो छत पर पहुंचे। मृतक छात्र के पिता मूल रूप से सुल्तानपुर के रहने वाले हैं वहां पीएसी कॉलोनी में कई साल से रहते हैं और पेशे से एलआईसी अभिकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed