फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: More than doubled in a week, the reason for infection coming from Maharashtra or coming in contact

प्रयागराजः एक हफ्ते में दोगुने से अधिक हो गए मरीज, महाराष्ट्र से आए या संपर्क में आने वाले बन रहे संक्रमण का कारण

Thu, 21 May 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 May 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: More than doubled in a week, the reason for infection coming from Maharashtra or coming in contact
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
कोविड-19 के जिले में नौ और मामले बुधवार को सामने आने के बाद प्रशासन सकते में है। खास यह कि पॉजिटिव पाए सभी लोग हाल के दिनों में महाराष्ट्र से लौटे हैं। इनमें से चार मरीज एक ही परिवार के हैं। मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या ने भी लोगों तथा प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमण के खतरे का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि एक सप्ताह के भीतर कोरोना के मरीजों की संख्या दोगुने से भी अधिक हो गई है। 
विज्ञापन


मायानगरी से लौटे प्रवासी कोरोना संक्रमण का संवाहक बन गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 14 मई को सुबह तक जिले में 21 मरीज थे लेकिन अब यह संख्या 56 पहुंच गई है। इनमें से तीन की मृत्यु भी हो गई है। बुधवार को प्रतापपुर के जंघई गांव के एक ही परिवार के चार पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा बहरिया के धामोर गांव के पिता-पुत्र पॉजिटिव पाए गए हैं। चकिया के सराय ममरेज, धनुपुर के महाराजपुर तथा हंडिया के भी एक-एक लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी नौ लोग विगत दिनों महाराष्ट्र से आए हैं। इनमें भी ज्यादातर मुंबई से लौटे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले 14 मई को ही देर रात तक 10 नए मरीज सामने आए थे। इनमें से दिन में आई पहली रिपोर्ट में पांच केस पॉजिटिव मिले थे और सभी मुंबई से आए थे। चार तो सरायइनायत के एक ही परिवार के हैं। दूसरी रिपोर्ट में चिकित्सीय क्षेत्र से जुड़ा एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया, जो मुंबई से लौटे व्यक्ति के संपर्क में आया था। इसके बाद 16 मई को मुंबई में से लौटे दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में इनका टेस्ट भी पॉजिटिव आया। मंगलवार को चार नए मामले सामने आए थे। इनमें से हंडिया के एक ही परिवार के तीन लोग हैं, जो मुंबई से लौटे थे। सैदाबाद का एक अन्य मरीज भी प्रधान का बेटा है, जो पहले से संक्रमित है। इस तरह से पॉजिटिव पाए गए ज्यादातर लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं या उनके संपर्क में आने वाले हैं। 
 

प्रमुख बिंदु


20 मई - नौ पॉजिटिव - सभी महाराष्ट्र
19 मई - चार पॉजिटिव - तीन महाराष्ट्र से लौटे, एक संपर्क में आया
16 मई - दो लोगों की मृत्यु - बाद में रिपोर्ट पॉजिटिव - महाराष्ट्र से आए थे
14-15 मई - 10 पॉजिटिव - चार एक ही परिवार के मुंबई से आए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed