फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: For the first time, announcements will be made in 15 languages at railway stations

Prayagraj Junction : रेलवे स्टेशनों पर पहली बार 15 भाषाओं में होगा एनाउंसमेंट, एनसीआर प्रशासन कर रहा इंतजाम

Mon, 23 Sep 2024 05:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 05:26 PM IST
सार

प्रयागराज हिंदी भाषी क्षेत्र है। ऐसे में दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के समक्ष भाषा का संकट न आए उसके लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने महाकुंभ के दौरान पहली बार संगम नगरी के रेलवे स्टेशनों पर हिंदी, अंग्रेजी समेत तमाम प्रांतों में बोली जाने वाली 15 भाषाओं में एनाउंसमेंट कराने की तैयारी की है।

विज्ञापन
Prayagraj Junction: For the first time, announcements will be made in 15 languages at railway stations
कुंभ मेला, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में देश के तमाम प्रांतों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के समक्ष भाषा का संकट न आए इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन एक खास इंतजाम करने जा रहा है। देश में पहली बार प्रयागराज में रेलवे हिंदी, अंग्रेजी ही नहीं बल्कि 15 प्रमुख भाषाओं में एनाउंसमेंट करवाएगा। यह व्यवस्था प्रयागराज जंक्शन के साथ संगम क्षेत्र में रेलवे द्वारा बनाए जाने वाले शिविरों में भी की जा रही है। महाकुंभ के दौरान देश और विदेश में रहने वाले लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन ट्रेनों के माध्यम से होना है। इसमें काफी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी होंगे जो तमिलनाड़, केरल, कर्नाटक, तेलगांना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, असम आदि राज्यों से आएंगे।

विज्ञापन

प्रयागराज हिंदी भाषी क्षेत्र है। ऐसे में दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के समक्ष भाषा का संकट न आए उसके लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने महाकुंभ के दौरान पहली बार संगम नगरी के रेलवे स्टेशनों पर हिंदी, अंग्रेजी समेत तमाम प्रांतों में बोली जाने वाली 15 भाषाओं में एनाउंसमेंट कराने की तैयारी की है। हालांकि, भाषाओें की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

विज्ञापन

कई भाषाओं में एनाउंसमेंट के लिए रेलवे एक साॅफ्टवेयर भी तैयार कर रहा है। इसकी मदद से प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी आदि रेलवे स्टेशनों पर हिंदी, अंग्रेजी के साथ कोंकणी, गुजराती, बंगाली, ओड़िआ, असमिया, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, मणिपुरी, मराठी आदि भाषाओं में भी एनाउंसमेंट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दूसरे प्रांतों से आने वाले यात्रियों को खासी सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा यह सुविधा मेला क्षेत्र में बनाए जाने वाले शिविरों में भी दी जाएगी। यहां बनाए जाने वाले दोनों शिविरों में 15 भाषाओं में एनाउंसमेंट होगा। प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी का कहना है कि यात्री सुविधा के मद्देनजर इस बार महाकुंभ के लिए काफी नए इंतजाम किए जा रहे हैं। कई भाषाओं में एनाउंसमेंट कराने की भी तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed