{"_id":"612a6abfab7cad0a794b95f6","slug":"prayagraj-jaipur-express-only-those-who-travel-long-distance-from-ac-economy-coach-will-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"prayagraj jaipur express : एसी इकोनॉमी कोच से सिर्फ लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को ही फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
prayagraj jaipur express : एसी इकोनॉमी कोच से सिर्फ लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को ही फायदा
Sat, 28 Aug 2021 10:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:26 PM IST
सार
दरअसल प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में रेलवे द्वारा पहली बार रेलवे द्वारा एसी थ्री इकोनॉमी के कोच छह सितंबर से लगाए जा रहे हैं। इसमें कुल दो कोच अभी रहेंगे। सामान्य एसी थ्री कोच के मुकाबले इसमें 11 बर्थ ज्यादा है।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस देश की पहली ऐसी ट्रेन होगी जिसमें छह सितंबर से एसी थ्री इकोनॉमी के कोच लग जाएंगे। इकोनॉमी कोच को लेकर रेलवे का कहना है कि इसका किराया एसी थ्री कोच से कम है, लेकिन रेलवे का यह दावा पूरी तरह से ठीक नहीं है। क्योंकि प्रयागराज से फतेहपुर और कानपुर के लिए जितना किराया एसी थ्री का है उतना ही किराया एसी थ्री इकोनॉमी श्रेणी का भी है। इस बीच रेलवे ने शनिवार से एसी थ्री इकोनॉमी क्लास में बुकिंग शुरू कर दी।
दरअसल प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में रेलवे द्वारा पहली बार रेलवे द्वारा एसी थ्री इकोनॉमी के कोच छह सितंबर से लगाए जा रहे हैं। इसमें कुल दो कोच अभी रहेंगे। सामान्य एसी थ्री कोच के मुकाबले इसमें 11 बर्थ ज्यादा है। रेलवे का कहना है कि एसी थ्री कोच के मुकाबले इसका किराया कम है, लेकिन शनिवार को जब इसमें आरक्षण शुरू हुआ तो मालूम पड़ा कि एसी इकोनॉमी कोच में अगर कोई यात्री कम दूरी के स्टेशनों की टिकट बुक करवाएगा तो उसे सामान्य एसी थ्री वाला ही किराया देना होगा।
यानी कि अगर किसी को प्रयागराज से कानपुर जाना है तो प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस के एसी इकोनॉमी कोच में सफर के लिए रेलवे 555 रुपये किराया वसूलेगा, जबकि एसी थ्री में भी कानपुर का यही किराया है। फतेहपुर के लिए भी यात्रियों को एसी थ्री कोच की तरह 555 रुपये का किराया इकोनॉमी क्लास में देना होगा। हालांकि जयपुर, मथुरा, आगरा का टिकट लेने पर यात्रियों को किराया एसी थ्री कोच के मुकाबले कम देना होगा। जयपुर की ही बात करें तो एसी थ्री श्रेणी में यहां से 1175 रुपये किराया है, जबकि इकोनॉमी कोच में यात्रियों को 1085 रुपये ही किराया देना होगा। इसी तरह आगरा का किराया इकोनॉमी कोच में 740 रुपये है, जबकि एसी थ्री का किराया 800 रुपये है।
विज्ञापन
प्रयागराज से विभिन्न स्थानों के किराये की सूची
स्टेशन का नाम एसी थ्री एसी इकोनॉमी
फतेहपुर 555 555
कानपुर 555 555
टूंडला 800 740
आगरा 800 740
मथुरा 905 835
अलवर 1025 950
जयपुर 1175 1085