{"_id":"61d5c9985f4cf85a6f775517","slug":"prayagraj-in-protest-against-the-government-the-people-started-hoarding-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सरकार के विरोध में सपाइयों ने शुरू किया होर्डिंग वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सरकार के विरोध में सपाइयों ने शुरू किया होर्डिंग वार
Wed, 05 Jan 2022 10:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:08 PM IST
सार
समाजवादी होर्डिंग्स के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं ने कोविड संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान शवों को दफनाए जाने, हाथरस में युवती के शव को रात में जलाए जाने समेत अन्य घटनाओं को दर्शाया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : भाजपा के पोस्टर के बगल विवादित पोस्टर लगाते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार की उपलब्धियों वाली ‘फर्क साफ है’ होर्डिंग्स-पोस्टर के विरोध में सपाइयों ने भी होर्डिंग वार शुरू कर दिया है। ‘फर्क साफ है भाजपा साफ है’ नाम से उन्होंने जगह-जगह होर्डिंग लगा दी है। सुभाष चौराहे पर होर्डिंग लगाए जाने के दौरान उनकी पुलिस तथा नगर निगम कर्मियों के साथ झड़प भी हुई। देर रात सुभाष चौराहे पर लगी होर्डिंग हटा दी गई थी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि समाजवादी होर्डिंग हटाई गई तो वे भी सरकारी विज्ञापन वाले होर्डिंग्स फाड़ देंगे।
विज्ञापन
समाजवादी होर्डिंग्स के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं ने कोविड संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान शवों को दफनाए जाने, हाथरस में युवती के शव को रात में जलाए जाने समेत अन्य घटनाओं को दर्शाया है। होर्डिंग वार में शामिल सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव का कहना था कि सरकारी होर्डिंग में लाल टोपी पहने लोगाें को गलत तरीके से दिखाया गया है। यह पार्टी की छवि को धूमिल करने वाला काम है। इसके विरोध में समाजवादी होर्डिंग लगाई गई है। होर्डिंग लगाने वालों में संदीप यादव सत्या, अरुण यादव, सौराव, अभिषेक पांडेय, गगन, पवन गोस्वामी, नरेंद्र निषाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली सपा की सदस्यता
कांग्रेस के कई कार्यकर्ता साइकिल पर सवार हो गए हैं। बुधवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने इन्हें सदस्यता दिलाई। इसके बाद उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह से भी मुलाकात की। सपा की सदस्यता लेने वालों में कांग्रेस के अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अफरोज अहमद, अरविंद सोनकर, विनोद द्विवेदी , मो.आदिल, अशफाक अहमद, अरशद खान, मो. कैफ, मो.अजहर, संदीप यादव, ताज अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन