{"_id":"6a355062637bd5344d080f36","slug":"prayagraj-groom-falls-ill-during-the-jaimala-ceremony-bride-refuses-to-marry-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : जयमाल के समय दूल्हे की बिगड़ी तबीयत, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : जयमाल के समय दूल्हे की बिगड़ी तबीयत, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार
Fri, 19 Jun 2026 07:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:51 PM IST
सार
दोनैया बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में आई बरात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई। जयमाल के समय दूल्हे को मिर्गी आने से दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोनैया बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में आई बरात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई। जयमाल के समय दूल्हे को मिर्गी आने से दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि बीमारी की बात छिपाकर शादी तय करने से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया। मामला पुलिस तक पहुंचा। जहां दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव से दोनैया स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार को बरात आई थी। शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम होने लगा तभी दूल्हे को मिर्गी आ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। दुल्हन ने इस घटना के बाद शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि बीमारी की बात छिपा कर शादी तय करने से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे, उसके पिता और रिश्तेदारों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
इस दौरान दूल्हे पक्ष की ओर से किसी ने इसकी शिकायत बहरिया थाने में की तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलवाया। कई घंटे तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने बिना शादी किए लेनदेन करके समझौता कर लिया।
विज्ञापन