फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Gang rape accused absconding from SRN hospital, jail warder suspended

Prayagraj : सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी एसआरएन अस्पताल से फरार, जेल वार्डर निलंबित

Sun, 22 May 2022 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 May 2022 08:05 PM IST
सार

दीपक नैनी के डांडी स्थित पदम इनक्लेव का रहने वाला है और मूल रूप से प्रतापगढ़ केउदयपुर थाना क्षेत्र स्थित मगैती गांव का निवासी है। पिछले साल उस पर सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला दर्ज हुआ था। जिसमें बीते छह मार्च को उसे सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
Prayagraj: Gang rape accused absconding from SRN hospital, jail warder suspended
Prayagraj News : पुलिस अभिरक्षा से भागने वाला कैदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय कारागार नैनी से इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी बंदी दीपक पाल रविवार सुबह फरार हो गया। वह वार्ड में टहल रहा था और इसी दौरान सुरक्षा में लगे जवानों को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस दिनभर तलाश में जुटी रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस मामले में आरोपी सिपाही के खिलाफ कोतवाली थाने में अभिरक्षा से फरार होने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन



दीपक नैनी के डांडी स्थित पदम इनक्लेव का रहने वाला है और मूल रूप से प्रतापगढ़ केउदयपुर थाना क्षेत्र स्थित मगैती गांव का निवासी है। पिछले साल उस पर सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला दर्ज हुआ था। जिसमें बीते छह मार्च को उसे सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल प्रशासन के मुताबिक, 18 मई को अचानक खून की उल्टियां होने पर उसे इलाज के लिए एसआएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन



यहां जेल वार्डर अर्जुन प्रसाद सरोज और जिला पुलिस में तैनात रविकांत को उसकी सुरक्षा में लगाया गया था। वह एसआरएन अस्पताल के पुरानी बिल्डिंग में तीसरे तल पर स्थित वार्ड में भर्ती था। रविवार सुबह छह बजे के करीब अचानक वह वार्ड से निकलकर गलियारे में टहलने लगा। इस दौरान दोनों सुरक्षाकर्मी भी वहीं मौजूद थे। तभी कोई व्यक्ति सुरक्षाकर्मियों से दूसरे वार्ड के बारे में पूछने लगा और इसी दौरान मौका देखकर दीपक वहां से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के जवान पीछे दौड़े लेकिन पकड़ नहीं सके

नजर पड़ते ही सुरक्षा में लगे दोनों जवान शोर मचाते हुए दौड़े लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। घंटों खोजबीन के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर जेल प्रशासन व पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस भी तलाश में जुटी रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि आरोपी बंदी के खिलाफ जेल प्रशासन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में एसओजी को भी लगाया गया है।


सुरक्षा में लगे जेल वार्डर अर्जुन प्रसाद को निलंबित किया गया है। साथ ही पुलिसकर्मी रविकांत के संबंध में जिला पुलिस को रिपोर्ट भेजी जा रही है। - पीएन पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed