फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Gajab's adventures among the fame of the city's gambling

प्रयागराजः गजब के रोमांच के बीच शहरियों के लिया गहरेबाजी का लुत्फ

Tue, 23 Jul 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Gajab's adventures among the fame of the city's gambling
सावन के पहले सोमवार पर सीएमपी डिग्री कालेज से मेडिकल चौराहे तक हुई गहरेबाजी में खूब दौड़े घोड़े। - फोटो : prayagraj
कमाल दिखाता रहा कुम्मैद, रॉकेट
विज्ञापन

0 गजब के रोमांच के बीच शहरियों ने लिया ‘गहरेबाजी’ का लुत्फ
0 गहरेबाजी के शौकीनों में शमिल रहे दिल्ली, नोएडा से आए लोग
प्रयागराज। सोमवार को जहां शिव मंदिरों में भोले के भक्तों का जमावड़ा रहा, वहीं शहर की संस्कृति की पहचान ‘गहरेबाजी’ का रोमांच भी परवान चढ़ा। परंपरागत रूप से सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने से मेडिकल कॉलेज चौराहे तक गहरेबाजी प्रतियोगिता हुई जिसमें कदमबाज घोड़ों ने जमकर प्रदर्शन किया। बीते कई दिनों से गहरेबाजों की ओर से घोड़ों की सेहत पर ध्यान देते हुए जो अभ्यास कराया जा रहा था, वह गहरेबाजी में देखने को भी मिला। गहरेबाजों के साथ ही सड़क किनारे जुटे गहरेबाज रोमांच के बीच गहरेबाजी का लुत्फ लेते रहे। शौकीनों में दिल्ली और नोएडा से आए लोग भी शामिल थे।
गोपाल महाराज के बेटे गोलू भाई के कुम्मैद ने पंचकल्याण गज़ब की चाल दिखाई। गुड्डू केसरिया का पीला घोड़ा भी गज़ब रफ़्तार व चाल के साथ दौड़ता रहा। भइय्यन महाराज का कुम्मैद, राकेट जिसे विष्णु शर्मा चला रहे थे, गजब की लय में चला। वहीं कटरा के बदरे आलम का काला घोड़ा देर तक दर्शकों को रोमांचित करता रहा। ‘सिन्धी माद्री’ चाल के साथ घोड़े दौड़े लेकिन यातायात पर प्रतिबंध न लगने के कारण घोड़े अपनी पूरी रफ्तार नहीं दिखा पाए। गहरेबाजी के दौरान वाहनों का आना-जाना जारी रहा। प्रयाग गहरेबाज़ी संघ के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज और संयोजक बाबा अभय अवस्थी ने प्रतिबंध न लगाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा, इस बारे में प्रशासन से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

0 इनसेट
ऐसे तैयार हुए घोड़े
‘अमर उजाला’ से बातचीत में गहरेबाजों ने घोड़ों की तैयारियों का जिक्र किया। कहा, घोड़े की तैयारी के तहत रोजाना दस से 15 किलोमीटर तक टहलाने के साथ चना, दूध, घी, बादाम, मेवा और देर तक दौड़ में बने रहने के लिए देशी शहद भी दिया गया। वहीं स्प्रिट, हल्दी, पिसी दाल, तेल, शराब से मालिश कराई गई।

सावन के पहले सोमवार पर सीएमपी डिग्री कालेज से मेडिकल चौराहे तक हुई गहरेबाजी में खूब दौड़े घोड़े।

सावन के पहले सोमवार पर सीएमपी डिग्री कालेज से मेडिकल चौराहे तक हुई गहरेबाजी में खूब दौड़े घोड़े।- फोटो : prayagraj

Prayagraj: Gajab's adventures among the fame of the city's gambling

Prayagraj: Gajab's adventures among the fame of the city's gambling- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed