{"_id":"60d9e4ae7a09382759216b21","slug":"prayagraj-fire-broke-out-in-indira-bhavan-chaos-continued-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : इंदिरा भवन में लगी आग, दो घंटे तक मची रही अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : इंदिरा भवन में लगी आग, दो घंटे तक मची रही अफरातफरी
Mon, 28 Jun 2021 08:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 28 Jun 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : इंदिरा भवन, प्रयागराज
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस स्थित इंदिरा भवन के छठवें तल पर आग लगने से सोमवार को हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक अफरातफरी मची रही। इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट के चलते घटना हुई। जिससे घंटों बिजली गुल रही और दुकानदार परेशान रहे।
घटना सुबह 11.30 बजे के करीब हुई। अचानक छठवें तल से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते इस तल पर स्थित सभी कार्यालयों में धुआं भर गया। इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कार्यालयों से बाहर निकलने पर पता चला कि लिफ्ट के पास स्थित इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगी है। सूचना पर पुलिस और कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड पहुंच गई। तब तक सातवीं मंजिल पर बने कार्यालयों में भी धुआं भर चुका था। फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने सबसे पहले सीढ़ियों के रास्ते से भीतर मौजूद लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा।
इसके बाद पैनल में लगी आग पर काबू पाया जिसमें करीब दो घंटे का वक्त लगा। आग लगने के दौरान वहां अफरातफरी मची रही। उधर इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगते ही बिजली भी गुल हो गई। जिससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उधर दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने आपातकालीन द्वार पर कब्जा कर लिया है। बिल्डिंग में बिजली के तारों का जंजाल फैला हुआ है। इनमें शॉर्ट सर्किट के चलते कई बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।