फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj express

खाली रही प्रयागराज एक्सप्रेस की 510 बर्थ, विमान से 637 यात्रियों का हुआ आवागमन

Sun, 12 Jul 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj express
Prayagraj express
- प्रदेश भर में सोमवार की सुबह पांच बजे तक की बंदी की वजह से कम जुटी रेलवे स्टेशन पर भीड़
विज्ञापन

प्रयागराज। सरकार द्वारा की गई 55 घंटे की बंदी का असर ट्रेन एवं विमान के यात्रियों की संख्या पर भी पड़ा। नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो शनिवार को इस ट्रेन की 510 बर्थ/ सीट खाली रही। प्रयागराज जैसा ही हाल जंक्शन एवं छिवकी से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों का भी रहा। उधर विमान के यात्रियों की संख्या में भी शनिवार को गिरावट देखने को मिली। मुंबई, दिल्ली एवं बंगलूरू फ्लाइट से शनिवार को कुल 637 यात्रियों का आवागमन हुआ।
प्रयागराज एयरपोर्ट पर पुणे एवं गोरखपुर फ्लाइट शनिवार को निरस्त होने की वजह से भी यात्रियों की आवाजाही अन्य दिनों के मुकाबले कम रही। इस दौरान सर्वाधिक 273 यात्रियों का आवागमन बंगलूरू फ्लाइट से हुआ। मुंबई फ्लाइट से 219 एवं दिल्ली फ्लाइट से 145 यात्रियों का आवागमन हुआ। दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट भी शनिवार को नहीं चली। उधर 55 घंटे की बंदी का असर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या पर भी पड़ा। इस दौरान प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए कुल 1014 यात्री ही गए।
विज्ञापन

इस तरह से ट्रेन में 510 बर्थ/सीट खाली रही। नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस से 103 यात्री प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली गए। अन्य दिनों में यह आंकड़ा औसतन 150 यात्रियों का रहता है। मुंबई के लिए कामायनी एक्सप्रेस से 190 यात्री प्रयागराज जंक्शन से गए। वहीं प्रयागराज छिवकी स्टेशन से महानगरी एक्सप्रेस द्वारा मुंबई के लिए 194 एवं मुंबई जनता से कुल 97 यात्री रवाना हुए। बताया जा रहा है कि रविवार को भी यात्रियों की संख्या का आंकड़ा कम रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed