{"_id":"620a9bd78a03954e513e7781","slug":"prayagraj-even-after-being-injured-the-home-guard-did-not-leave-the-attacker","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : जख्मी होने के बाद भी होमगार्ड ने नहीं छोड़ा हमलावर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : जख्मी होने के बाद भी होमगार्ड ने नहीं छोड़ा हमलावर को
Mon, 14 Feb 2022 11:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:43 PM IST
सार
पूरी घटना कॉल्विन अस्पताल के सामने स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई।
विज्ञापन
Prayagraj News : तमंचे की बट से हमले में घायल होमगार्ड।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाल अपचारी को फरार कराने की साजिश नाकाम हुई तो इसमें सबसे बड़ा रोल होमगार्ड सुरेंद्र शुक्ला का रहा। जख्मी होने के बाद भी उसने तमंचा लेकर आए हमलावर को नहीं छोड़ा और शोर भी मचाया जिससे बाल अपचारी भी पकड़ा गया। पूरी घटना कॉल्विन अस्पताल के सामने स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई।
विज्ञापन
इसके मुताबिक घटना 12.42 मिनट पर हुई। इसमें बाल अपचारी व उसका साथी बाइक से भागते दिख रहे हैं। अगले ही पल होमगार्ड दौड़ते हुए आता है और उनकी बाइक रोक लेता है। वह बाइक चला रहे हमलावर को तो दबोच लेता है लेकिन इस दौरान बाल अपचारी भाग निकलता है।
विज्ञापन
इसके बाद करीब दो मिनट तक होमगार्ड और हमलावर के बीच सड़क पर ही गुत्थमगुत्था होती रहती है। कुछ देर बाद आसपास के लोग जुट जाते हैं जो हमलावर को पकड़ लेते हैं। सड़क पर गिरने से होमगार्ड लहुलुहान हो जाता है जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा जाता है।
विज्ञापन