फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Eight lakh rupees will be given to the wife of a laborer who drowned in the Ganges

प्रयागराज : गंगा में बहे मजदूर की पत्नी को मिलेगी आठ लाख रुपये की मदद

Thu, 16 Dec 2021 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 09:57 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार और अभियंताओं ने मिलकर दिए चार लाख नगद, चार लाख आपदा राहत कोष से मिलेंगे। पुत्रियों को कन्या विवाह और कन्या सुमंगल योजनाओं का भी मिलेगा लाभ, प्रशासन ने दिया लिखित आश्वासन।

विज्ञापन
Prayagraj: Eight lakh rupees will be given to the wife of a laborer who drowned in the Ganges
Prayagraj News : गंगा में डूबे मजदूर के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते अधिकारी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पांटून पुल निर्माण के दौरान गंगा में बहे मजदूर की मौत के बाद उसकी पत्नी को आठ लाख रुपये की नगद धनराशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी। इसमें चार लाख रुपये पीडब्ल्यूडी की ओर से दे दिए गए हैं। जबकि, चार लाख रुपये आपदा राहत कोष से महीने भर के भीतर दिलाने का प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया है। इसके अलावा उसे पेंशन योजना के साथ ही दो पुत्रियों को कन्या सुमंगल योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।

विज्ञापन


दो दिन पहले 14 दिसंबर को पांटून पुल संख्या-चार गंगोली शिवाला पर पीपा जोड़ते समय झूंसी निवासी अरुण निषाद उर्फ लल्लू फिसलकर गंगा में गिर कर बह गया। बृहस्पतिवार को भी उसका शव नहीं मिल सका। इस बीच घटना के विरोध में मजदूरों की नाराजगी सामने आने के बाद मेला प्रशासन और कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने गंगा में बहे मजदूर अरुण की आश्रित पत्नी गुंजन निषाद को आठ लाख रुपये की नगर धनराशि मुआवजा के तौर पर दिलाने का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन


ठेकेदार मनीष यादव बब्लू ने दो लाख और पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने दो लाख रुपये मिलाकर चार लाख रुपये गुंजन के नगद दिए हैं। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट ने महीने भर के भीतर चार लाख रुपये आपदा राहत कोष से दिलाने के लिए लिखित आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Eight lakh rupees will be given to the wife of a laborer who drowned in the Ganges
Prayagraj News : गंगा में डूबे मजदूर के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते अधिकारी। - फोटो : प्रयागराज

पुत्रियों के नाम अभियंता कराएंगे एक-एक लाख की एफडी

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सत्येंद्र नाथ के मुताबिक गंगा में बहे मजदूर की दोनों पुत्रियों के नाम एक-एक लाख रुपये की एफडी भी जल्द ही अभियंताओं की ओर से कराई जाएगी, ताकि उनकी परवरिश में किसी तरह की दिक्कत न आने पाए। इसके अलावा कन्या सुमंगल योजना, कन्या विवाह योजना, विधवा पेंशन योजना और अंत्योदय राशन कार्य की पात्रता सूची में भी आश्रित परिवार को शामिल किया जाएगा।

गंगोली शिवाला से संगम नोज के बीच नहीं मिला शव
पांटून पुल निर्माण के दौरान गंगा में बहेे मजदूर अरुण निषाद का बृहस्पतिवार को भी पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ व जल पुलिस की दो-दो और प्राइवेट गोताखोरों की एक टीम लगाकर मजदूर की तलाश करती रहीं। देर शाम तक गंगोली शिवाला से लेकर संगम नोज के आगे अरैल घाट, छतनाग घाट तक उसकी तलाश का नतीजा सिफर ही रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed