फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Dr. VK Singh of BJP got eight more votes than the majority

प्रयागराज : भाजपा के डॉ. वीके सिंह को बहुमत से भी आठ अधिक मत मिले 

Sun, 04 Jul 2021 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Jul 2021 12:33 AM IST
सार

  • सपा समर्थित मालती यादव को 18 मतों के अंतर से दी मात, पुनर्मतदान की मांग को लेकर धरने पर बैठे सपाई

विज्ञापन
Prayagraj: Dr. VK Singh of BJP got eight more votes than the majority
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद समर्थकों से घिरे डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार को हुए मतदान में भाजपा समर्थित डॉ. वीके सिंह 51 वोट पाकर विजयी हुए। इस तरह से उन्हें जीत के लिए जरूरी 43 से आठ अधिक मत मिले। वहीं सपा समर्थित मालती को सिर्फ 33 मतों से संतोष करना पड़ा। सपा ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पुनर्मतदान की मांग की है। हालांकि, डीएम संजय कुमार खत्री ने सपा के आरोपों को निराधार बताया।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 84 है। प्रचार अभियान और नेताओं के दावों को देखते हुए काफी नजदीकी मुकाबला बताया जा रहा था। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि परिणाम की घोषणा से पहले तक सपाइयों को जीत का भरोसा था। कई कार्यकर्ता तो जश्न की तैयारी में भी जुट गए थे. लेकिन डॉ. वीके सिंह 18 मतों के अंतर से विजयी हुए। तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। दिन में ढाई बजे तक सभी 84 सदस्य मतदान कर चुके थे।

विज्ञापन

Prayagraj: Dr. VK Singh of BJP got eight more votes than the majority
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद समर्थकों से घिरे डॉ. वीके सिंह। - फोटो : prayagraj

ज्यादातर जिला पंचायत सदस्य समूह में मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के लिए दिन में तीन बजे तक समय निर्धारित था। तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। पहले वैध और अवैध मत देखे गए। सभी वोट वैध पाए गए। इसके बाद प्रत्याशियों के पक्ष में पड़े मतों की गिनती की गई। डीएम ने करीब सवा चार बजे परिणाम की घोषणा की। डॉ. वीके सिंह 51 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन हासिल करने में सफल रहे और अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं मालती यादव को 33 मत मिले। मतदान और मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशी तथा कई सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Prayagraj: Dr. VK Singh of BJP got eight more votes than the majority
prayagraj news : सपा प्रत्याशी मालती यादव अधिकारियों से शिकायत करते हुए। - फोटो : prayagraj
उधर, मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उनका कहना था कि भाजपा ने कई जिला पंचायतों के शरीर पर चिप लगा रखीं थीं, ताकि पता चल जाए कि उन्होंने किसे वोट डाला। यह आरोप लगाते हुए युवा कार्यकर्ताओं ने बवाल भी किया। वहीं डीएम संजय कुमार खत्री ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना था कि यह संभव ही नहीं कि कोई चिप लगाकर परिसर में प्रवेश कर जाता। डीएम का कहना था कि पहले मतदान करने से रोके जाने का आरोप लगाया गया। सपा की ओर से यह भी शिकायत की गई कि मालती यादव को पड़ने वाले वोट अवैध कर दिए जाएंगे, लेकिन शिकायतें निराधार साबित हुईं। सभी 84 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया और सभी वैध भी पाए गए। डीएम के मुताबिक चुनाव शांतिपूर्वक और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed