फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj district court: Life imprisonment for two in the murder of a Dalit 27 years ago

Prayagraj district court: 27 साल पहले हुई दलित की हत्या में दो को उम्रकैद 

Wed, 12 Jan 2022 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj district court: Life imprisonment for two in the murder of a Dalit 27 years ago
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : iStock
जिला न्यायालय ने 27 साल पहले हुई दलित की हत्या का आरोप साबित होने पर आरोपित कल्लू और इलाहाबादी मियां उर्फ  शमशाद अहमद को उम्रकैद और  10-10 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की धनराशि जमा होने पर आधी धनराशि मृतक की पत्नी को दिए जाने का आदेश दिया है। यह निर्णय विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट रामकेश ने लोक अभियोजक अखिलानंद द्विवेदी, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी गुलाब चंद्र सरोज को सुनकर दिया है।
विज्ञापन



घटना छह सितंबर 1994 की थाना सराय इनायत के नीबी कला गांव की है। वादी राम फल ने भल्लू, कल्लू, लवकुश दुबे और इलाहाबादी मियां के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि आरोपी उसके बेटे राम जी को घर से बुला कर ले गए थे। संदेह होने पर वह लोग भी पीछे-पीछे गए थे।
विज्ञापन



घर से कुछ दूर जाने के बाद बचाने की आवाज आई। पास जाने पर देखा तो अभियुक्तगण उसके पुत्र को तमंचे की बट और चाकू से मार रहे थे, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपी भल्लू और लवकुश दुबे की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed