{"_id":"6252f800066c415891081816","slug":"prayagraj-deadly-attack-on-the-state-official-of-hindu-yuva-vahini-vandalized-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : हिंदू युवा वाहिनी के प्रांतीय पदाधिकारी पर जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : हिंदू युवा वाहिनी के प्रांतीय पदाधिकारी पर जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़
Sun, 10 Apr 2022 09:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 09:00 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस मामले में एक नामजद सहित छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ नैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के अरैल ढलान के पास शनिवार रात कुछ बदमाशों ने परिवार के साथ कार से घर लौट रहे भारतीय गोरक्षा संघ के प्रदेश प्रमुख पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उनपर हमला करते हुए 27000 रुपये नकद, कुछ आवश्यक दस्तावेज एवं सोने की जंजीर लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
नैनी के माधवपुर, खरकौनी निवासी सर्वेश कुमार द्विवेदी पुत्र अशोक कुमार द्विवेदी भारतीय गोरक्षा संघ के प्रदेश प्रमुख व हिंदू युवा वाहिनी के महामंत्री हैं। शनिवार को वह अपने परिवार के साथ आलोप शंकरी दर्शन करने गए थे। बताया कि इस समय उनके यहां सीवर लाइन का काम चल रहा है। इस कारण व अरैल बांध रोड होते हुए घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अरैल ढलान के पास पहुंचे थे कि वहां सड़क पर पहले से बाइक से मौजूद बदमाशों ने उनपर लोहे की रॉड व अन्य वस्तुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान बदमाशों ने उनके जेब में रखे 27000 नकदी कुछ आवश्यक दस्तावेज एवं सोने की जंजीर लूट कर फरार हो गए। हमले में वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें पीएसी कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। वहीं भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने शुभम निषाद समेत 5-6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन