फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj-Dadri service extended to Narayanpur Bazar (Mirzapur); will halt at Meja Road.

रेलवे : प्रयागराज-दादरी अब चलेगी मिर्जापुर के नारायणपुर बाजार तक, मेजा रोड में रहेगा ठहराव

Fri, 04 Sep 2026 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Sep 2026 04:03 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन से दादरी (नोएडा) के बीच चलने वाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के रूट का विस्तार कर दिया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन प्रयागराज के बजाय वाराणसी के बाहरी छोर एवं मिर्जापुर जिला स्थित नारायणपुर बाजार स्टेशन से संचालित होगी।

विज्ञापन
Prayagraj-Dadri service extended to Narayanpur Bazar (Mirzapur); will halt at Meja Road.
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन से दादरी (नोएडा) के बीच चलने वाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के रूट का विस्तार कर दिया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन प्रयागराज के बजाय वाराणसी के बाहरी छोर एवं मिर्जापुर जिला स्थित नारायणपुर बाजार स्टेशन से संचालित होगी, जिससे सोनभद्र, मिर्जापुर और ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को सीधी दिल्ली ट्रेन का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


संशोधित व्यवस्था के तहत यह ट्रेन अब प्रयागराज और दादरी के बीच (गाड़ी संख्या 02417/02418) सप्ताह में चार दिन तथा नारायणपुर बाजार और दादरी के बीच (गाड़ी संख्या 04163/04164) सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी। इस विस्तार से चुनार, मिर्जापुर, मेजा रोड स्टेशन पर भी इस गाड़ी का ठहराव सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन


ट्रेन की नई समय सारिणी के अनुसार, नारायणपुर बाजार से दादरी के लिए प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार की शाम 6.00 बजे प्रस्थान कर चुनार, मिर्जापुर रुकते हुए शाम 7:48-7:50 बजे मेजा रोड पहुंचेंगी। रात 8.40 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं यहां से इसकी रवानगी रात 9.00 बजे होगी। दादरी तक जाने एवं वहां से वापस आने के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इतना जरूर बताया जा रहा है कि नारायणपुर बाजार तक चलने से प्रयागराज से मिलने वाली आरक्षित सीटों की संख्या में कुछ कमी जरूर आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वापसी दिशा में दादरी से नारायणपुर बाजार आने वाली गाड़ी संख्या 04164 मेजा रोड स्टेशन पर सुबह 09:18 बजे पहुंचेगी और 09:20 बजे आगे के लिए रवाना होगी। नारायणपुर बाजार सुबह 11.05 बजे यह ट्रेन पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि मेजा रोड में इस ठहराव के शुरू होने से मांडा, सिरसा, कोरांव और भीरपुर क्षेत्र के यात्रियों को भी दिल्ली की सीधी यात्रा के लिए बेहद आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed